फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former minister upset with PGI's filth, mosquitoes and cockroaches

Lucknow News: पीजीआई की गंदगी, मच्छर और कॉकरोच से परेशान हुए पूर्व मंत्री

Sat, 01 Nov 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Former minister upset with PGI's filth, mosquitoes and cockroaches
संजय गांधी पीजीआई।
लखनऊ। पूर्व सांसद और प्रदेश सरकार में मंत्री रहे नरेश अग्रवाल ने संजय गांधी पीजीआई में गंदगी, मच्छर और कॉकरोच से पीड़ित होने की बात कही है। सोशल मीडिया में इसकी खबर प्रसारित होने के बाद पीजीआई प्रशासन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बना दी है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के पिता और पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल को पेट संबंधी समस्या के चलते 29 अक्तूबर को पीजीआई में भर्ती कराया गया था। सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर के मुताबिक प्राइवेट वार्ड बेहद खराब था। कमरे में मच्छर और कॉकरोच थे। शिकायत करने के बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उन्हें प्रोसीजर के लिए ओटी ले जाया गया। ओटी में पहले से काफी खून फैला हुआ था। गंदगी का आलम यह था कि मशीनों पर धूल जमी हुई थी। जिस टेबल पर उनको लिटाया गया, उस पर चादर तक नहीं थी। जैसे-तैसे रात काटने के बाद सुबह से ही वे वहां से वापस आ गए।
विज्ञापन

पहले भी उठे हैं अव्यवस्था के मामले

पीजीआई में अव्यवस्था और सुनवाई न होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले पूर्व मंत्री चेतन चौहान कोरोना महामारी के समय पीजीआई में अव्यवस्था और खराब व्यवहार के शिकार हो चुके हैं। एमएलसी सुनील सिंह ने यह मुद्दा सदन में भी उठाया था। पिछले साल पूर्व सांसद को भर्ती न किए जाने का मामला भी खूब छाया रहा था। पीजीआई में विशिष्ट व्यक्तियों की जब यह हालत है तो फिर सामान्य मरीज की वहां क्या ही स्थिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iपूर्व मंत्री का मामला संज्ञान में आया है। संस्थान में व्यवस्था दुरुस्त रखने का पूरा प्रयास रहता है। इस मामले में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बना दी गई है। समिति को अगले तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देनी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। I
I- प्रो. आरके धीमन, निदेशक, संजय गांधी पीजीआईI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article