फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former minister did not get chair in programme in Ambedkar Nagar.

अंबेडकरनगर: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम में नहीं मिली कुर्सी तो छलका पूर्व मंत्री धर्मराज का दर्द

Tue, 20 Feb 2024 12:49 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Feb 2024 12:49 PM IST
सार

पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद ने प्रशासनिक अधिकारियों सहित पार्टी पदाधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि न तो इज्जत मिल रही है और न ही शिकायतों का समाधान हो रहा है।

विज्ञापन
Former minister did not get chair in programme in Ambedkar Nagar.
पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अकबरपुर नगर में एक दिन पहले आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम में कुर्सी न मिलने पर पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों सहित पार्टी पदाधिकारियों पर भी अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनकी नाराजगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को अकबरपुर नगर के शिवाय लॉन में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन था। इसमें अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि व उद्यमी शामिल हुए। सुबह करीब 11 बजे पार्टी के एक पदाधिकारी के फोन करने पर वे भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम के हाल में कई जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व अधिकारियों के लिए नेमप्लेट सहित कुर्सी लगी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा-कांग्रेस गठबंधन: 17 सीटों के ऑफर पर कांग्रेस मौन, अखिलेश रहेंगे न्याय यात्रा से दूर, स्वामी होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जुबानी जंग: स्वामी बोले- भाषा में सलीका नहीं पता नहीं किस बात के प्रोफेसर हैं रामगोपाल, अखिलेश ने किया पलटवार


बसपा के टिकट पर वर्ष 1996, 2002 व 2007 में तीन बार विधायक व एक बार मत्स्य विभाग का पूर्व मंत्री होने के बावजूद उनके लिए कोई कुर्सी आरक्षित नहीं थी। वे वर्ष 2019 से भाजपा में है और अकबरपुर विधानसभा सीट से पिछला चुनाव भी लड़ चुके हैं फिर भी पीछे खाली पड़ी कुर्सी पर ही बैठकर कुछ देर इंतजार किया कि हो सकता अब कोई व्यवस्था की जाए परंतु जब किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया तो वह कार्यक्रम से निकल गए। इसके बाद एसडीम सहित अन्य उच्चाधिकारियों के फोन आने लगे लेकिन वो वापस नहीं आए।

पूर्व मंत्री धर्मराज का कहना है कि यह कोई पहला मौका नहीं था जब उनकी उपेक्षा की गई। गणतंत्र दिवस के मौके पर भी उन्हें निमंत्रण नहीं मिला। इसके अलावा बीते दिनों अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी उनके लिए निमंत्रण आया था। परंतु 10 बजे के कार्यक्रम का निमंत्रण सूचना विभाग की तरफ से उन्हें 11 बजे दिया गया।

जनता से जुड़े कई मुद्दों को लेकर उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन उसका भी समाधान नहीं हो पा रहा है। कहा कि पार्टी व प्रशासन की लगातार हो रही उपेक्षा से वे काफी आहत हैं। ऐसे में अब लग रहा कि उन्हें जनसमस्याओं को लेकर धरने पर बैठना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed