फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former IPS Aseem Arun meets BJP state chief Swatantra dev Singh in Lucknow.

यूपी: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मिले कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, कन्नौज से लड़ सकते हैं चुनाव

Sun, 09 Jan 2022 03:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Jan 2022 03:16 PM IST
सार

कानपुर के निवर्तमान पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को भाजपा कन्नौज सदर सीट से प्रत्याशी बना सकती है। उन्होंने रविवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की।

विज्ञापन
Former IPS Aseem Arun meets BJP state chief Swatantra dev Singh in Lucknow.
कानपुर के निवर्तमान पुलिस कमिश्नर असीम अरुण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के निवर्तमान पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने रविवार सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद असीम ने कहा कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का आशीर्वाद लिया है।

विज्ञापन


असीम अरुण ने एक दिन पहले ही ऐच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कहने पर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं भाजपा कन्नौज सदर से उन्हें चुनाव में उतार सकती है। यह सीट सपा का मजबूत गढ़ रही है। कन्नौज सदर सीट पर पिछले 20 वर्षों से सपा का एक छत्र राज है। तीन बार से अनिल दोहरे साइकिल के निशान पर चुनाव जीतते आ रहे हैं। 2017 में मोदी मैजिक के दौरान भाजपा ने इस सीट को लेकर जबरदस्त घेराबंदी की थी, लेकिन सपा का किला ढहा नहीं पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने करीब डेढ़ महीने पहले राजनीति में आने और चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। यह बात उन्होंने भाजपा और प्रदेश सरकार की सबसे मजबूत कड़ी के सामने रखी थी। उनके वीआरएस देने और भाजपा में शामिल होने के एलान के पीछे संघ की भूमिका भी महत्वपूर्ण बताई जा रही है। असीम अरुण गोरखपुर में डीआईजी के रूप में अपनी पोस्टिंग के दौरान गोरक्षपीठ के संपर्क में आए थे। तब से उनका पीठ से लगाव बढ़ता गया। इसका परिणाम सबके सामने है।

इस सीट का प्रत्याशी जाटव समाज से है

भाजपा लंबे समय कन्नौज की इस सीट पर सुयोग्य प्रत्याशी तलाश रही थी। चर्चा है कि भाजपा असीम अरुण को कन्नौज सदर से चुनाव लड़ाएगी। इस सीट पर वर्तमान विधायक जाटव समाज से है। असीम अरुण भी उसी बिरादरी से आते हैं। पार्टी उनकी व डीजीपी रहे पिता श्रीराम अरुण की छवि और मोदी, योगी के आभा मंडल के सहारे 2022 में कमल खिलाना चाहती है। चर्चा है कि असीम को तिर्वा से भी लड़ाया जा सकता है, लेकिन इस पर संशय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed