{"_id":"61d46eaf50d63c399c085bbd","slug":"former-governor-ram-naik-said-bjp-government-will-be-formed-again-in-the-state-the-work-of-double-engine-government-will-be-beneficial-in-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने कहा, प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार, डबल इंजन सरकार के कामों का चुनाव में मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने कहा, प्रदेश में फिर बनेगी भाजपा सरकार, डबल इंजन सरकार के कामों का चुनाव में मिलेगा फायदा
Tue, 04 Jan 2022 09:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 04 Jan 2022 09:28 PM IST
सार
राम नाईक ने कहा कि जहां तक गरीबों को मुफ्त अनाज देने का सवाल है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। सरकार के इस कदम से रोजी-रोटी के लिए बाहर जाने वालों को अपने घर पर ही रहकर जीविका चलाने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व राज्यपाल राम नाईक का कहना है कि प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। केंद्र में मोदी व यूपी में योगी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार द्वारा बीते पांच वर्षों में किए गए जन कल्याणकारी कामों का पार्टी को फायदा मिलेगा। प्रदेश में विपक्षी दलों के बिखराव का लाभ भी भाजपा को मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो वह यूपी में चुनाव प्रचार के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के दौरे पर आए राम नाईक ने मंगलवार को राजभवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डबल इंजन सरकार ने जिस तरह से सभी वर्गों के लिए काम किया है उससे भाजपा की स्थिति 2017 से भी ज्यादा मजबूत है और बिखरा हुआ विपक्ष कमजोर हुआ है। सवालों के जवाब में नाईक ने कहा कि चुनाव से पहले लुभावनी घोषणाएं या वादे कोई नहीं बात नहीं है। सभी दल वोट लेने के लिए ऐसा करते हैं। जहां तक गरीबों को मुफ्त अनाज देने का सवाल है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। सरकार के इस कदम से रोजी-रोटी के लिए बाहर जाने वालों को अपने घर पर ही रहकर जीविका चलाने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
एक अन्य सवाल के जवाब में नाईक ने कहा कि धीरे-धीरे चुनाव में जातीय समीकरण निष्प्रभावी होते जा रहे हैं। लोगों के शिक्षित होने व जागरूकता से जातीय बंधन टूट रहे हैं। जाति देखकर मतदान करने की परंपरागत पद्धति में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ मंदिर का विकास, युवाओं को रोजगार, उद्योग व्यापार का विकास, गरीबों को आवास, नि:शुल्क राशन वितरण, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों का भाजपा को चुनाव में फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन