{"_id":"6029223c54440f794c71ca6a","slug":"former-governor-kesarinath-tripathi-s-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी की हालत गंभीर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी की हालत गंभीर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर
Sun, 14 Feb 2021 08:09 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 14 Feb 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें संजय गांधी पीजीआई के पल्मोनरी मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती किया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के साथ ही डायबिटीज व दिल की समस्या है।
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल के कोरोना संक्रमित होने पर एक जनवरी को पीजीआई में भर्ती किया गया था। 30 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन अगले दिन उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इस पर दोबारा उन्हें संस्थान में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान फेफड़ों में संकमण का पता चला। चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
11 फरवरी को उन्हें अधिक ऑक्सीजन देने की जरूरत पड़ी। इस पर पल्मोनरी विभाग के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसजीपीजीआई के मीडिया प्रभारी ने बताया कि चिकित्सकों की टीम बनाकर पूर्व राज्यपाल की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन