{"_id":"c46e2832b0f457fe0c84756bb12765aa","slug":"former-governer-madhukar-dighe-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्यपाल मधुकर दिघे का निधन, शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राज्यपाल मधुकर दिघे का निधन, शोक
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 28 Jul 2014 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रख्यात समाजवादी नेता और मेघालय के पूर्व राज्यपाल मधुकर दिघे का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
वह दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। राज्यपाल रामनाईक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव सहित कई लोगों ने दिघे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
दिघे लगभग 90 वर्ष के थे। वह 1977 में उत्तर प्रदेश सरकार में वित्तमंत्री भी रहे। दिघे ने डॉ. राममनोहर लोहिया के नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी की थी।
विज्ञापन
वे श्रमिक आंदोलनों मे भी जुडे़ रहे। पूर्वान्चल के विकास में उनकी गहरी रुचि थी। वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे।
सपा मुखिया ने कहा कि दिघे के निधन से समाजवादी आंदोलन को गहरी क्षति हुई है।
पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि दिघे के निधन से शोक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी का आधा झंडा झुका दिया गया।