फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Former acquaintance blackmailed woman raped her extorted Rs 70000 accused arrested

Lucknow: पूर्व परिचित ने महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, ऐंठे 70 हजार रुपये, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 04:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 02 May 2025 04:02 PM IST
सार

लखनऊ में एक महिला के पूर्व परिचित ने उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे 70 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Former acquaintance blackmailed woman  raped her extorted Rs 70000 accused arrested
किशोर पर दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का आरोप, पकड़ा गया

विस्तार

गोसाईंगंज स्थित कंपनी के कर्मचारी बंथरा के कन्नी खेड़ा निवासी सुधीर कुमार पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी सुधीर व उसकी महिला मित्र स्वीटी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करते हुए 70 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। पीड़िता ने बुधवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में यौन शोषण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी सुधीर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


बंथरा इलाके की महिला के मुताबिक 6 नवंबर 2024 को उसकी शादी हुई थी। कन्नी खेड़ा निवासी सुधीर कुमार उसका पूर्व परिचित है। सुधीर एक कंपनी में कार्यरत है। आरोप है कि सुधीर ने फोन कर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने के साथ पैसों की मांग की। इन्कार करने पर पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे सहमी महिला सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ क्षेत्र स्थित अपने अस्थायी आवास में रहने लगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़े- जाति जनगणना: मायावती बोलीं- बसपा ही ओबीसी की हितैषी, बहुजन कल्याण के लिए भाजपा-कांग्रेस पर भरोसा करना घातक
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बैंक कर्मी सुधीर अपनी महिला मित्र स्वीटी वर्मा के साथ फरवरी माह के पहले सप्ताह पीड़िता के घर पर पहुंचा और उसके साथ गलत काम किया। आरोपी ने महिला सहयोगी के सामने कई बार पीड़िता से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं ब्लैकमेल कर 70 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। लोकलाज और भय के चलते पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया।

यह भी पढ़े- UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व कप्तान कपिल देव, शिष्टाचार भेंट की

27 अप्रैल की शाम 6:30 बजे आरोपी स्वीटी वर्मा के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। विरोध करने पर गले से सोने की चेन छीन ली। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा के मुताबिक, यौन शोषण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी सुधीर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed