फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   formalities of going abroad will now be completed in lucknow

दिल्ली नहीं, लखनऊ में पूरी होंगी विदेश जाने की औपचारिकताएं, ये आवेदक पाएंगे सुविधा

Tue, 04 Dec 2018 11:21 AM IST
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Dec 2018 11:21 AM IST
विज्ञापन
formalities of going abroad will now be completed in lucknow
डेमो
रोजगार की तलाश में विदेश जाने वाले कम पढ़े-लिखे कामगार और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले कलाकारों के लिए अच्छी खबर है। इन्हें अब औपचारिकताएं पूरी करने के लिए दिल्ली नहीं जाना होगा। वे लखनऊ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी कार्यालय में ही औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन


इससे कामगारों एवं साहित्यकारों का समय और धन बचेगा। सांस्कृतिक कलाकारों के दस्तावेजों की जांच के लिए सत्यापन सेल खोलने की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि सांस्कृतिक कलाकारों को विदेश में कार्यक्रम पेश करने के लिए केंद्र सरकार के भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद में पंजीकरण कराना पड़ता है।
विज्ञापन


यह काम पंजीकृत एजेंट से कराया जाता है। इसका केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में है। इस कार्यालय का सत्यापन सेल क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित कार्यालय में खुलने जा रहा है। इसके लिए पंजीकृत एजेंट की तलाश शुरू हो चुकी है। पासपोर्ट कार्यालय में इस सेल के खुलने पर कलाका अपने दस्तावेजों का सत्यापन यहीं करा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कामगारों को पासपोर्ट पर इमीग्रेशन की मुहर लगवाने के लिए रायबरेली या फिर दिल्ली जाना पड़ता था। रायबरेली में यह कार्य हफ्ते में सिर्फ दो दिन होता है। इसके कारण अधिकतर कामगार दिल्ली दौड़ते थे। अब यह कार्य क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में होने लगा है। 
 
 

कार्यालय का नाम होगा विदेश भवन

formalities of going abroad will now be completed in lucknow
डेमो
रोजगार की तलाश में जो लोग विदेश जाते हैं और उनकी शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल से कम होती है तो विदेश मंत्रालय उनकी उत्प्रवास जांच (इमीग्रेशन) कराता है। यानी उनके पासपोर्ट पर एक बार जाने और वापस आने की मंजूरी की मुहर लगती है। 
 
विदेश मंत्रालय के पासपोर्ट से संबंधित जितने कार्यालय हैं, वे सब गोमतीनगर स्थित कार्यालय में शिफ्ट हो रहे हैं। जब इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तो नाम विदेश भवन रखा जाएगा। रोजी-रोटी की तलाश में खाड़ी सहित अन्य देशों को जाने के लिए दस्तावेज संबंधी कार्य यहीं होंगे। 

हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, रायबरेली, अमेठी,  बाराबंकी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, महाराजगंज, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़ आदि जिलों के पासपोर्ट आवेदक लखनऊ स्थित कार्यालय से सहूलियत पाएंगे। 

विदेश मंत्रालय के आदेश पर पासपोर्ट आवेदकों के सभी काम एक ही छत के नीचे करने की तैयारी चल रही है। लोगों को विदेश जाने के लिए पासपोर्ट इमीग्रेशन एवं दस्तावेज का सत्यापन कराने दिल्ली नहीं जाना होगा। यह सब कार्य लखनऊ में होंगे। - पीयूष वर्मा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी लखनऊ 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed