फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   for treatment agitation on road

लोहिया संस्थान के बाहर तीमारदारों ने जाम की रोड, हंगामा-बवाल

Wed, 07 Aug 2019 10:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
for treatment agitation on road

लोहिया संस्थान में मरीजों को इलाज न मिलने पर तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे रोड जाम कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने उन्हें शांत कराया।

विज्ञापन

इससे पहले सुबह छह बजे से मरीज-तीमारदार पर्चा काउंटर खुलने के इंतजार में कतार में लग गए थे। सुबह 9 बजे तक मरीजों की संख्या दो हजार तक पहुंच चुकी थी। काउंटर न खुलने पर तीमारदारों ने विरोध जताया तो उन्हें हड़ताल की जानकारी मिली। सुबह 11:30 बजे सैकड़ों तीमारदारों ने ओपीडी व जांच काउंटर पर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर गार्डों ने उन्हें बाहर कर दिया। नाराज तीमादार रोड जाम कर हंगामा करने लगे और डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कई लोग गाड़ियों के सामने बैठ गए, जिससे लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस दौरान लोगों की पुलिस से काफी बहस भी हुई। इसके बाद पुलिस तीमारदारों को संस्थान के निदेशक से बातचीत के लिए अंदर ले गई। इसके बाद जाम हटा। उधर, मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टर-कर्मचारी काम पर लौटे। हालांकि, तब तक दो हजार से अधिक मरीज बिना इलाज के लौट चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के बाद इलाज का हाल
ओपीडी पर्चे बने
केजीएमयू - 4251
लोहिया संस्थान - 200
लोहिया में हुए ऑपरेशन - 5
केजीएमयू में हुए ऑपरेशन 20

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed