फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   For the sake of their daughters' smiles, merchants set aside their profit calculations.

Lucknow News: बेटियों की मुस्कान के लिए व्यापारियों ने छोड़ा मुनाफे का हिसाब

Sun, 17 May 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
For the sake of their daughters' smiles, merchants set aside their profit calculations.
कार्यालय में बैठक करते उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
लखनऊ। बढ़ती महंगाई के दौर में बेटियों की शादी को लेकर चिंतित परिवारों को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल आगे आया है। संगठन ने फैसला किया है कि महंगाई बढ़ने के बावजूद बेटियों की शादी में टेंट और कैटरिंग के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे, ताकि परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।
विज्ञापन


यह निर्णय शुक्रवार को अयोध्या मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की प्रेरणा से पदाधिकारियों ने वैश्विक परिस्थितियों के कारण बढ़ती लागत के बावजूद सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया कि संगठन का उद्देश्य बेटियों की शादी के दौरान परिवारों को राहत देना है। उन्होंने कहा कि व्यापारी केवल कारोबार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता देते हैं। जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए संगठन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि टेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े व्यापारी हर सामाजिक अवसर पर लोगों का सहयोग करते हैं। बेटियों की शादी में दाम न बढ़ाने का फैसला समाज के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है और इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

बैठक में मंडल के चेयरमैन राघवेंद्र चौधरी, अध्यक्ष संतोष गुप्ता, महामंत्री मोहित कुमार, कोषाध्यक्ष आयुष पांडेय, सचिव संदीप कुमार, संगठन मंत्री रंजीत कुमार वैद्य और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed