फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   For the first time, Ashvamedha Yagya will be performed in Ayodhya from February 8

Ayodhya: अयोध्या में पहली बार अश्वमेघ यज्ञ आठ फरवरी से, यज्ञ मंडप बनाने का काम तेज, 15 को सरयू महाआरती

Tue, 20 Jan 2026 07:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jan 2026 07:00 PM IST
सार

रामनगरी में आठ फरवरी से 16 फरवरी तक अश्वमेघ यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, 15 फरवरी को सरयू की महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
For the first time, Ashvamedha Yagya will be performed in Ayodhya from February 8
अश्वमेघ यज्ञ स्थल का किया जा रहा निर्माण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी अयोध्या में पहली बार मातेश्वरी परिवार की ओर से अश्वमेघ यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बालू घाट पर आठ से 16 फरवरी तक यह यज्ञ चलेगा। इसकी तैयारियां बालू घाट पर शुरू कर दी गई हैं। यज्ञ के तहत आठ फरवरी को बालू घाट से कलश यात्रा निकाली जाएगी। नया घाट से कलश में जल भरकर यात्रा लता चौक, छोटी छावनी होती हुई यज्ञ स्थल पर पहुंचेगी।

विज्ञापन


संस्था के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य धर्मानंद पांडेय ने बताया कि नौ फरवरी से सुबह ध्यान योग शिविर, हवन-पूजन तथा शाम को सत्संग का आयोजन होगा। मातेश्वरी शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर का प्रवचन होगा। यज्ञ के लिए एक मुख्य कुंड के साथ ब्रह्मा-विष्णु-महेश के लिए तीन कुंड होंगे। इसके साथ ही अन्य कुंड भी होंगे जिनमें श्रद्धालु हवन करेंगे। 15 फरवरी को सरयू की महाआरती होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयोजन में बैकांक, थाईलैंड, दिल्ली, मुंबई के साथ ही देश के अन्य हिस्से से भी श्रद्धालुओं की भागीदारी होगी। अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम दोहरीघाट मऊ में पूरे आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कोलकाता के कारीगरों की ओर से बालू घाट पर यज्ञ के लिए मंडप बनाने का काम तेज गति से चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह सातवां अश्वमेघ यज्ञ मातेश्वरी परिवार की ओर से आयोजित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed