{"_id":"697294503c635f27b70fcd54","slug":"footprints-of-a-violent-animal-were-seen-causing-panic-lucknow-news-c-13-knp1002-1572008-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हिंसक जानवर के दिखे पग चिह्न, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हिंसक जानवर के दिखे पग चिह्न, दहशत
विज्ञापन
बाग में मिले हिंसक पशु के पगचिह्न।
मलिहाबाद। भतोईया गांव के निकट बृहस्पतिवार को आम के बाग में हिंसक जानवर के पग चिह्न मिलने से दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह गांव के लोग बागों व खेतों पर गए थे, तभी आलोक के बाग में हिंसक जानवर के कई जगह पग चिह्न दिखाई दिए हैं। डर के मारे किसान खेतों व बागों में जाने में गुरेज कर रहे हैं। इस संबंध में डिप्टी रेंजर दिवेश ने बताया कि देखने पर तेंदुए के पग चिह्न नहीं लग रहे हैं। पग चिह्नों की मौके पर जांच कर कांबिंग की जाएगी।
गांव से सटे हैं आम के बाग
ग्रामीण इरफान ने बताया कि गांव से सौ मीटर की दूरी पर आम के बाग में पग चिह्न देखे गए हैं। शाम ढलते ही बागों से सटे गांव में लोगों ने बच्चों को घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
गांव से सटे हैं आम के बाग
ग्रामीण इरफान ने बताया कि गांव से सौ मीटर की दूरी पर आम के बाग में पग चिह्न देखे गए हैं। शाम ढलते ही बागों से सटे गांव में लोगों ने बच्चों को घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन