फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   foolan devi's mother to get pension.

बेहद मुफलिसी में जी रही हैं फूलन देवी की मां, अब मिलेगी पेंशन

Wed, 22 Jun 2016 10:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Jun 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
foolan devi's mother to get pension.
demo pic - फोटो : amar ujala

अस्सी के दशक की शुरूआत में चंबल की बीहड़ों की सबसे खतरनाक डकैत फूलन देवी की मां मूसा देवी इन दिनों बदहाली में जी रही हैं। जिस पर उन्हें निषाद विकास संघ हर महीने पांच हजार रुपये की सहायता देगा।

विज्ञापन


गौर‌तलबल है कि फूलन देवी मल्लाह समुदाय से ही थीं और वह सांसद भी रह चुकी थीं लेकिन उनकी मौत के बाद उनकी मां बेहद गरीबी में जिंदगी गुजार रही थीं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए निषाद विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम ने अपने जारी बयान में कहा कि निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ मल्लाह आगामी 27 जून को गोला घाट कानपुर में आयोजित समारोह में मूसा देवी को सहायता राशि प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


फूलन देवी अस्सी के दशक के शुरुआत में चंबल के बीहड़ो की सबसे खतरनाक डाकू थीं। वो उत्तर प्रदेश के एक गांव पूरवा की रहने वाली थीं।

दो बार चुनी गई थीं सांसद

foolan devi's mother to get pension.
फूलन देवी - फोटो : amar ujala

डाकू के रूप में आतंक का पर्याय रहीं फूलन ने पुलिस के सामने आत्म समर्पण किया। इसके ‌‌बाद 1994 में जेल से रिहा होने के बाद वे 1996 में सांसद चुनी गईं। समाजवादी पार्टी ने जब उन्हें लोक सभा का चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया तो काफ़ी हो हल्ला हुआ कि एक डाकू को संसद में पहुँचाने का रास्ता दिखाया जा रहा है।

वह दो बार लोकसभा के लिए चुनी गईं। लेकिन 2001 में केवल 38 साल की उम्र में दिल्ली में उनके घर के सामने फूलन देवी की हत्या कर दी गई थी।

उनकी हत्या के बाद ही उनका परिवार मुफलिसी में जीने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed