{"_id":"6806a7b8053beaff970b911e","slug":"food-will-be-cooked-under-cctv-surveillance-in-trains-pantry-car-will-be-checked-lucknow-news-c-13-knp1050-1166192-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रेनों में सीसीटीवी की निगरानी में पकेगा खाना, पैंट्रीकार की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रेनों में सीसीटीवी की निगरानी में पकेगा खाना, पैंट्रीकार की होगी जांच
विज्ञापन
लखनऊ। ट्रेनों की पैंट्रीकारों में अब सीसी कैमरों की निगरानी में खाना पकाया जाएगा। पैंट्रीकारों की औचक जांच भी होगी। रेलवे प्रशासन ने इसके निर्देश जारी किए हैं। साथ ही कहा है कि पैकेज्ड फूड की भी गहन जांच पड़ताल की जाए, ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो।
हाल ही में दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आ रही तेजस एक्सप्रेस के यात्रियों ने बासी समोसा परोसने की शिकायत दर्ज कराई थी। कई अन्य ट्रेनों में भी खानपान को लेकर शिकायतें आई थीं। इसके बाद ही रेलवे प्रशासन ने यह कवायद शुरू की है। इसे लेकर उत्तर, पूर्वोत्तर व उत्तर मध्य रेलवे सहित सभी जोनों को निर्देशित किया गया है। रेलवे बोर्ड के अफसर बताते हैं कि ऐसा करने से खानपान को लेकर आनी वाली शिकायतों पर विराम लग सकेगा।
दरअसल, गर्मी बढ़ते ही ट्रेनों में खाने की शिकायतें भी बढ़ने लगती हैं। पैंट्रीकार संचालक कई बार खराब खाना सप्लाई कर देता है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर व गुणवत्तापरक खाना उपलब्ध कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। पैंट्रीकार संचालकों को निर्देशित किया गया है कि खाना पकाने की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में होनी चाहिए। पैंट्रीकार में सफाई का भी विशेष ध्यान रखना होगा। बासी खाना कतई सप्लाई न की जाए।