{"_id":"661ac82d0eeaf379b9073d62","slug":"food-distribution-started-at-452-quota-shop-shravasti-news-c-104-1-slko1050-104418-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 452 कोटे की दुकान पर खाद्यान्न वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 452 कोटे की दुकान पर खाद्यान्न वितरण शुरू
Sat, 13 Apr 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले के 452 कोटे की दुकानों पर शनिवार से अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न का वितरण शुरू हो गया। वहीं, आधार प्रमाणीकरण न होने वाले कार्डधारकों को 29 अप्रैल को ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न वितरित किया जाएगा।
जिले में 452 कोटे की दुकान संचालित हैं। इनमें से इकौना में कोडरी दीगर, कोलाभार मजगवां, भिनगा में छैलबिहारी बनकटवा कला, जमुनहा में रामफेरन नकहा धर्मनगर, खावा पोखर, जमुनी कला, सागर गांव, तुरसमा व असनहरिया का कोटा नजदीकी कोटे की दुकान से संबद्ध है। जहां अंत्योदय के 23,172 व पात्र गृहस्थी के 1,84,352 कार्डधारकों को शनिवार से निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। सुबह छह बजे शुरू हुए खाद्यान्न वितरण का कार्य गर्मी को देखते हुए रात नौ बजे तक किया जाएगा। वहीं ऐसे राशन कार्डधारक जिनके राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं है। ऐसे राशन कार्डधारकों को 29 अप्रैल ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। खाद्यान्न वितरण का कार्य नामित नोडल अधिकारियों की देखरेख में होगा। डीएसओ दीपक कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि यदि कार्डधारकों को कोई समस्या हो तो वह क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक या कार्यालय में शिकायत करें।