फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Food court sealed for outstanding rent of Rs 93 lakh

Lucknow News: 93 लाख रुपये के बकाये किराये पर फूड कोर्ट सील

Fri, 23 Jan 2026 02:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Food court sealed for outstanding rent of Rs 93 lakh
लखनऊ। एलडीए ने 93 लाख रुपये का बकाया किराया न जमा करने पर बृहस्पतिवार को हुसैनाबाद स्थित फूड कोर्ट सील कर दिया। उधर, डालीगंज चौराहे की री-डिजाइनिंग के काम में ढिलाई पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई गई।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार बृहस्पतिवार को हुसैनाबाद में निरीक्षण पर थे। उन्होंने फूड कोर्ट के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि जिस संस्था को संचालन का जिम्मा मिला है, उसने करीब 93 लाख रुपये का बकाया किराया जमा नहीं किया है। इस पर नोटिस जारी करने के साथ फूड कोर्ट सील करा दिया गया।
विज्ञापन


वीसी ने बताया कि एलडीए ने 10 करोड़ रुपये की लागत से हुसैनाबाद में फूड कोर्ट बनवाया है। यहां भूतल पर छह दुकानें व प्रथम तल पर दो बड़े रेस्टोरेंट हैं। एक साल पहले फूड कोर्ट मेसर्स अमरावती इंटरप्राइजेज को लीज पर दिया गया। नियम-शर्तों के अनुसार संस्था को प्रतिवर्ष लगभग 75 लाख रुपये एलडीए के कोष में जमा करने हैं, लेकिन उसने लीज की पूरी रकम जमा नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन




फरवरी में खुलेगा हुसैनाबाद में म्यूजियम

वीसी ने बताया कि हुसैनाबाद में तैयार हो रहा म्यूजियम फरवरी से जनता के लिए खुल जाएगा। यहां चल रहा काम 22 फरवरी तक पूरा कराने के निर्देश हैं। पर्यटकों को यहां प्रदेश के प्रमुख स्थानों व महत्वपूर्ण धरोहरों की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed