फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Following the protests, a cleanup drive was launched as 'Angels of Mercy' took to the streets.

Lucknow News: भंडारों के बाद चला सफाई अभियान, सड़क पर उतरे मंगलदूत

Wed, 06 May 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Following the protests, a cleanup drive was launched as 'Angels of Mercy' took to the streets.
लखनऊ। मंगलमान अभियान के तहत शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य भंडारों से होने वाली गंदगी को रोकना और श्रद्धालुओं में नागरिक बोध जागृत करना था।
विज्ञापन


अभियान में एनसीसी कैडेट्स, नगर निगम के कर्मचारी और स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया और गोपाल आर्य के नेतृत्व में लोगों को जागरूक किया गया। हजरतगंज में गोपाल आर्य के मार्गदर्शन में जीपीओ से साहू चौराहे तक विशेष अभियान चला। स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं से पत्तल-दोने इधर-उधर न फेंकने की अपील की। आलमबाग में संयुक्ता भाटिया के नेतृत्व में सिंगार नगर से आलमबाग चौराहे तक सफाई की गई। राम-राम बैंक चौराहे पर स्वयंसेवकों ने मोर्चा संभाला और नगर निगम के साथ मिलकर जन संवाद किया। इस अभियान का मुख्य संदेश था कि प्रसाद का सम्मान ही हनुमान जी का सम्मान है। सड़कों पर सफाई करते स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेट्स को देखकर आम नागरिकों पर भी प्रभाव पड़ा। लोगों ने इस पहल की सराहना की और स्वयं भी डस्टबिन का उपयोग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed