फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Followers prayed for world peace at Gandha Kuti

Lucknow News: गंध कुटि पर अनुयायियों ने की विश्व शांति की प्रार्थना

Wed, 25 Sep 2024 08:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 25 Sep 2024 08:50 PM IST
विज्ञापन
Followers prayed for world peace at Gandha Kuti
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बुधवार को श्रीलंका से पहुंचे 50 सदस्यीय दल से गुलजार रही। दल के सदस्यों ने बौद्ध भिक्षु आनंद सागर के नेतृत्व में गंध कुटि पर विशेष वर्षावास पूजन किया। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

विशेष वर्षावास पूजन के दौरान दल के सदस्यों ने तपोस्थली के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया। अनुयायियों ने आनंद बोधि पर विश्व कल्याण की प्रार्थना की। बौद्ध सभा के दौरान बौद्ध भिक्षु ने कहा कि भगवान बुद्ध ने अपने जीवन का सबसे ज्यादा समय श्रावस्ती में ही बिताया था। इसलिए यहां की धरती स्वच्छ एवं पवित्र है। भगवान बुद्ध ने करुणा व मैत्री का संदेश दिया। उन्होंने सदैव दूसरों को ना सताने की बात कही। बौद्ध सभा के बाद अनुयायियों ने गंध कुटि की परिक्रमा कर बुद्धम् शरणम् गच्छामि, धम्मम् शरणम् गच्छामि, संघम् शरणम् गच्छामि का उच्चारण भी किया। इस दौरान बौद्ध भिक्षु निर्मल सागर, संघपाल, नाग लोक, लाल सागर, धम्म सागर व नाग रत्न आदि बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed