{"_id":"5f69bdf48ebc3ed8dd6256aa","slug":"follow-covid-protocol-during-ibadat-in-mosques","type":"story","status":"publish","title_hn":"इबादतगाहों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें: मुस्लिम धर्मगुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इबादतगाहों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें: मुस्लिम धर्मगुरु
Tue, 22 Sep 2020 04:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Sep 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनलॉक चार में पर्यटन स्थलों के साथ धर्मिक स्थलों में भी अब सामूहिक गतिविधियों की इजाजत दी गई है। धार्मिक स्थलों पर कोविड के नियमों का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अब एक बार में 100 लोग इबादत कर सकेंगे।
विज्ञापन
मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली ने लोगों से इबादतगाहों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग करने की अपील की है।
सरकार के आदेश को देखते हुए ईदगाह के इमाम मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि मेरी तमाम इबादतगाहों के जिम्मेदारों से अपील है कि जो भी अहतियात कोविड-19 के मद्देनजर लिए जाने हैं, उनपर अमल किया जाए।
विज्ञापन
मस्जिदों में मास्क, सैनिटाइजर के इस्तेमाल के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की जाए।
मौलाना ने कहा कि मस्जिद में कारपेट, चटाई का इस्तेमाल ना हो बल्कि लोग अपने घरों से ही जानमाज लेकर मस्जिद जाएं। मौलाना ने मस्जिदों के जिम्मेदारों और मुसलमानों से अपील कि की हर नामाज के बाद देश से कोरोना वायरस से निजात की विशेष दुआ करें।
विज्ञापन