{"_id":"681a6423b70d60483a05ee5d","slug":"folk-singer-neha-rathore-accused-of-stoking-communalism-challenges-fir-in-allahabad-hc-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : नेहा राठौर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी FIR को चुनौती, सांप्रदायिकता भड़काने का है आरोप, सुनवाई 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : नेहा राठौर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी FIR को चुनौती, सांप्रदायिकता भड़काने का है आरोप, सुनवाई 12 को
Wed, 07 May 2025 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 07 May 2025 01:04 AM IST
सार
एफआईआर में राठौर पर एक खास धार्मिक समुदाय को निशाना बनाने और देश की एकता को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर।
- फोटो : फेसबुक।
विस्तार
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के समक्ष एक याचिका दायर कर पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती दी है।
विज्ञापन
एफआईआर में राठौर पर एक खास धार्मिक समुदाय को निशाना बनाने और देश की एकता को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया है। याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई और राज्य सरकार द्वारा गायिका के खिलाफ सबूत पेश करने के लिए समय मांगे जाने के बाद पीठ ने मामले को 12 मई तक के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
राठौर की याचिका पर न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति बीआर सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किया। गायिका ने अप्रैल के आखिरी हफ्ते में हजरतगंज थाने में अभय प्रताप सिंह नामक व्यक्ति द्वारा उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती दी है।
विज्ञापन