{"_id":"65a8011e8ef901d2840eb389","slug":"fog-wreaks-havoc-in-up-ten-flights-of-amausi-airport-cancelled-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोहरे का कहर: अमौसी एयरपोर्ट की दस उड़ानें हुईं रद्द, घंटों लेट पहुंच रही हैं ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोहरे का कहर: अमौसी एयरपोर्ट की दस उड़ानें हुईं रद्द, घंटों लेट पहुंच रही हैं ट्रेनें
Thu, 18 Jan 2024 07:11 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 18 Jan 2024 07:11 AM IST
सार
यूपी में कोहरे के असर से यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के चलते बुधवार को अमौसी एयरपोर्ट की दस उड़ाने रद्द करनी पड़ीं।
विज्ञापन
कोहरे का असर विमानों पर पड़ रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शीतलहर व खराब मौसम के चलते सातवें दिन भी विमान सेवाएं बाधित रहीं। बुधवार को लखनऊ आने-जाने वाली करीब दर्जन भर उड़ानें निरस्त रहीं। जबकि अन्य उड़ानें सात-सात घंटे तक लेट रहीं। विमानों के निरस्त और लेट लतीफ होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बुधवार को निरस्त हुई उड़ानों में मुंबई से सुबह 7:25 पर लखनऊ आने वाली इंडिगो की, हैदराबाद से सुबह 8:45 पर आने वाली इंडिगो की, दिल्ली से सुबह 8:55 पर आने वाली इंडिगो की, पटना से अपराहन 3:55 पर आने वाली इंडिगो की उड़ान के अलावा लखनऊ से सुबह 6:05 पर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान, लखनऊ से सुबह 7:55 पर मुंबई जाने वाली इंडिगो की, लखनऊ से सुबह 9:10 पर बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की, लखनऊ से सुबह 9:15 बजे हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की, लखनऊ से सुबह 9:25 पर पटना जाने वाली इंडिगो की और लखनऊ से ही शाम 6:20 पर वाराणसी जाने वाली इंडिगो आदि की उड़ानें शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं मस्कट से सुबह 5:35 पर आने वाली ओमान एयरलाइंस की उड़ान करीब 7 घंटा 20 मिनट देरी से दोपहर 12:53 पर लखनऊ पहुंच सकी। इसी प्रकार इंदौर से सुबह 8:25 पर लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान दोपहर 1:08 बजे पहुंची। हैदराबाद से शाम 4:35 पर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान देर शाम 6:38 पर लखनऊ पहुंची। जबकि लखनऊ से सुबह 6:55 पर मस्कट जाने वाली ओमान एयरलाइंस की उड़ान दोपहर 3 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
लखनऊ से सुबह 8:50 पर इलाहाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान दोपहर 2:18 पर रवाना हुई। लखनऊ से दोपहर 2 बजे मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान शाम 4:13 पर उड़ान भर सकी। लखनऊ से दोपहर 2:35 पर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान शाम 4 बजे गई। लखनऊ से अपराह्न 2:55 बजे पुणे जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शाम 4:25 बजे रवाना हुई।
ट्रेनें भी हुईं लेट
कोहरे के कारण बुधवार को रेल सेवाएं भी प्रभावित रहीं। गोरखधाम एक्सप्रेस 11 घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस सात घंटे, दून एक्सप्रेस 3.30 घंटे और चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस 3.30 घंटे की देरी से आई।