फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fog stopped the speed

Lucknow News: सर्दी ने दिखाए तेवर, कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Wed, 29 Nov 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed
कोहरा छाया
रायबरेली। सर्दी बढ़ने के साथ कोहरा भी गहराने लगा है। मंगलवार सुबह नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से हाईवे पर वाहन हेडलाइट जलाने के बाद भी रेंगते नजर आए। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छट तो गया, लेकिन सर्द हवा अपना अहसास कराती रही। सर्दी बढ़ने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदलने से जिले में एक हफ्ते से लोगों को सुबह-शाम ठंड सताने लगी है। सर्दी के तेवर मंगलवार को एकाएक तल्ख हो गए। इसके साथ कोहरा भी छाने लगा है। दो-तीन दिन से घना कोहरा हो रहा है। सुबह लोग नींद से जागे तो चारों ओर घने कोहरे की चादर फैली नजर आई।
विज्ञापन

हालांकि शहरी क्षेत्र में धुंध कुछ हल्की रही, लेकिन शहर के बाहरी मार्गों पर कोहरे की चाहर छाने से दृश्यता शून्य रही। हाईवे पर हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंगते दिखाई दिए। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने लगा। सुबह 10 बजे तक कोहरा साफ होने पर धूप निकली। मगर पांच किमी. प्रति घंटे की गति से चल रही सर्द हवा सिहरन का अहसास कराती रही। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में कोहरा व सिहरन का असर बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





शटल ट्रेन एक से और उंचाहार एक्सप्रेस दो दिसंबर से निरस्त
रायबरेली। कोहरे का असर बसों और ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। इसके चलते रेलवे ने उंचाहार एक्सप्रेस और शटल ट्रेन को निरस्त करने का निर्णय लिया है। ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन दो दिसंबर से 29 मार्च तक बंद रहेगा।

रायबरेली से रघुराज सिंह स्टेशन के बीच चलने वाली शटल ट्रेन को एक दिसंबर से अग्रिम आदेशों तक बंद किया जा रहा है। इसके अलावा कई ट्रेनें मंगलवार को घंटों विलंब से संचालित हुईं। टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस पौने दो घंटा, कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा और सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से पहुंचीं। इसके साथ नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटा, प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर एक घंटा की देरी से रायबरेली स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनें विलंब से संचालित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed