फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fog rained in the morning, mist prevailed throughout the day

Lucknow News: सुबह बूंद बनकर बरसा कोहरा, दिनभर छाई धुंध

Sun, 05 Jan 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 05 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fog rained in the morning, mist prevailed throughout the day
सुबह 11 बजे तक छाया रहा घना कोहरा।
श्रावस्ती। तराई में ठंड का प्रकोप जारी है। जिले में दूसरे दिन भी बादलों की लुकाछिपी जारी रही। सुबह करीब 11 बजे तक छाया घना कोहरा बूंद बनकर बरसता रहा। इसके बाद छाई धुंध के बीच लगातार चल रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दिया। वहीं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

तराई में पूस की रात गरीबों पर अपना कहर बरपा रही है। नेपाल के पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मौसम ठंडा बना हुआ है। लगातार चल रही पश्चिमोत्तर बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन भी बरकरार है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे तक छाया घना कोहरा बूंद बन कर बरसता रहा। इससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। लगातार पड़ रही इस ठंड के कारण जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। जिले में शनिवार मौसम का पारा सात डिग्री सेल्सियस रहा। तराई व कछार में बसे गांव के लोग राहत के लिए पूरे दिन अलाव का सहारा लेते नजर आए। वहीं बरसात न होने से किसान पूरी तरह से मायूस नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed