{"_id":"693c8667dceb721735094775","slug":"fog-increased-visibility-reduced-to-400-meters-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1514360-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: धुंध का बढ़ा असर, दृश्यता 400 मीटर तक सिमटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: धुंध का बढ़ा असर, दृश्यता 400 मीटर तक सिमटी
विज्ञापन
शहीद स्मारक मार्ग पर शुक्रवार शाम धुंध के बीच जाते वाहन और लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी धुंध छाई नजर आई। सुबह और शाम धुंध के गहराने से दृश्यता 400 मीटर तक सिमट गई। दिन में मौसम थोड़ा खुला इसके बावजूद हल्का कुहासा पूरे दिन बना रहा। इसका असर हवा में बढ़े हुए प्रदूषण के रूप में देखने को मिला। शुक्रवार को तालकटोरा इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 अंक पर जा पहुंचा जो रेड जोन का स्तर है। यह स्तर बच्चों, बुजुर्गों के साथ आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खराब होता है। लखनऊ का औसत एक्यूआई 235 यानी ऑरेंज जोन में रहा।
माैसम विभाग का कहना है कि लखनऊ में अगले तीन दिन तक धुंध और कोहरे का प्रकोप जारी रहने वाला है। सुबह और शाम में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। दिन में भी आसमान में हल्की धुंध की चादर देखने को मिल सकती है। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय है जिसके असर से तीन-चार दिन तक न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद तापमान में अचानक गिरावट आएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री की गिरावट के साथ 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री की गिरावट के साथ 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
अलीगंज, गोमतीनगर, लालबाग रहे ऑरेंज जोन में
तालकटोरा- 318 - लाल- बेहद खराब
अलीगंज - 296- ऑरेंज- खराब
गोमतीनगर- 224 -ऑरेंज- खराब
लालबाग- 227 - ऑरेंज- खराब
कुकरैल- 129 - पीला - मध्यम
बीबीएयू- 158 -पीला - मध्यम

शहीद स्मारक मार्ग पर शुक्रवार शाम धुंध के बीच जाते वाहन और लोग। - फोटो : अमर उजाला

शहीद स्मारक मार्ग पर शुक्रवार शाम धुंध के बीच जाते वाहन और लोग। - फोटो : अमर उजाला