फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fog hits UP: Seven flights cancelled, many delayed, trains arrive hours late

यूपी में कोहरे की मार:सात उड़ानें रद्द, कई हुईं लेट, घंटों विलंब से पहुंची ट्रेनें, शताब्दी करनी पड़ी रद्द

Fri, 29 Dec 2023 09:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 29 Dec 2023 09:05 PM IST
सार

मुम्बई से रात 1:45 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान 50 मिनट देरी से पहुंची। इसी प्रकार मस्कट से आने वाली सलाम एयरलाइंस की उड़ान सुबह 3:15 के बजाय 4:04 बजे अमौसी पहुंची। दमाम से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सुबह 6:15 बजे के बजाय 7:18 पर पहुंची।

विज्ञापन
Fog hits UP: Seven flights cancelled, many delayed, trains arrive hours late
ट्रेन संचालन में बाधा बनेगा कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खराब मौसम के चलते शुक्रवार को विमान सेवाओं पर तगड़ा असर पड़ा। घने कोहरे व कम दृश्यता के चलते लखनऊ आने-जाने वाली सात उड़ानें रद्द कर दी गईं। वहीं, अन्य फ्लाइटें दो से चार घंटे तक लेट हुईं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


खराब मौसम के चलते इंडिगो की दिल्ली से लखनऊ की फ्लाइट (6ई 2025), बंगलूरू से सुबह 8:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली उड़ान, दिल्ली से दोपहर 2 बजे आने वाली फ्लाइट व लखनऊ से बंगलूरू जाने वाली उड़ान (6ई 325) रद्द कर दी गई। इसी तरह बंगलूरू से लखनऊ की दो व दिल्ली से लखनऊ की एक उड़ान रद्द की गई। उधर, बृहस्पतिवार रात से ही पड़ रहे भयंकर कोहरे के कारण मुंबई से रात 1:35 बजे लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट करीब 4 घंटे देरी से सुबह 5:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। 
विज्ञापन


मुम्बई से रात 1:45 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान 50 मिनट देरी से पहुंची। इसी प्रकार मस्कट से आने वाली सलाम एयरलाइंस की उड़ान सुबह 3:15 के बजाय 4:04 बजे अमौसी पहुंची। दमाम से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान सुबह 6:15 बजे के बजाय 7:18 पर पहुंची। मस्कट से सुबह 7:50 बजे आने वाली ओमान एयर की फ्लाइट 10:15 बजे पहुंची। चंडीगढ़ से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 8:15 बजे के बजाय 10:44 पर लैंड हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह इंदौर से लखनऊ इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10:05 के बजाय 11:35 बजे, दम्माम से लखनऊ फ्लाइनास एयरलाइंस की उड़ान पूर्वाह्न 11:00 के बजाय अपराह्न 1:40 बजे, मुंबई से लखनऊ की इंडिगो की उड़ान दोपहर 1:15 के बजाय 3:25 बजे, गुवाहाटी से लखनऊ इंडिगो की उड़ान दोपहर 1:40 के बजाय 3:10 बजे पहुंची। 

जयपुर से लखनऊ इंडिगो की उड़ान दोपहर 1:50 के बजाय 3:44 बजे, दिल्ली से लखनऊ एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान दोपहर 2:20 के बजाय 3:05 बजे लैंड हुई। इसी प्रकार लखनऊ से दिल्ली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट रात 2:00 बजे के बजाय सुबह 6:53 बजे रवाना हुई। लखनऊ से मस्कट की सलाम एयरलाइंस की उड़ान सुबह 4:00 बजे के बजाय 5:00 बजे, लखनऊ से गुवाहाटी की इंडिगो उड़ान सुबह 9:05 के बजाय 11:24 बजे और लखनऊ से चंडीगढ़ की इंडिगो की उड़ान दोपहर 2:10 के बजाय 4:03 बजे रवाना हो सकी। इसके अलावा अन्य उड़ानें भी देरी से गईं।


ये विमान हुए निरस्त
6ई-6353 बंगलूरू-लखनऊ
6ई-2025 दिल्ली-लखनऊ
क्यूपी-1451 बंगलूरू-लखनऊ
एआई-811 दिल्ली-लखनऊ
6ई-903 बंगलूरू-लखनऊ
6ई-2255 दिल्ली-लखनऊ
6ई-325 लखनऊ-बंगलूरू

शताब्दी कैंसिल, बेगमपुरा घंटों लेट
दो दिनों से पड़ रहे घने कोहरे के कारण रेल सेवाएं शुक्रवार को भी प्रभावित रहीं। शताब्दी एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। बीते बृहस्पतिवार को ट्रेन 12003 लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस दोपहर 3:30 बजे के स्थान पर रात 11:38 बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना हुई। रात भर यात्रियों ने चेयरकार श्रेणी में बैठकर यात्रा की। यह ट्रेन शुक्रवार को 10:21 बजे नई दिल्ली पहुंच सकी। इसके चलते शुक्रवार की शताब्दी एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। शुक्रवार को नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली लखनऊ मेल 2:20 घंटे, एसी एक्सप्रेस दो घंटे, जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस चार घंटे, चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट तीन घंटे, हिमगिरी एक्सप्रेस पांच घंटे, पंजाब मेल 4:30 घंटे, गंगा सतलुज एक्सप्रेस 4:20 घंटे, कैफियत एक्सप्रेस 5:30 घंटे, अवध आसाम एक्सप्रेस 3:45 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed