{"_id":"695198d565513ed93b0d54ff","slug":"fog-hits-over-80-buses-24-trains-12-flights-delayed-lucknow-news-c-13-knp1002-1535820-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की मार : 80 से अधिक बसें, 24 ट्रेनें, 12 विमान हुए लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की मार : 80 से अधिक बसें, 24 ट्रेनें, 12 विमान हुए लेट
विज्ञापन
चारबाग स्टेशन पर यात्री ठंड से ठिठुरते रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। घने कोहरे का असर रविवार को ट्रेन-बसों और विमान सेवा पर दिखा। 80 से अधिक बसें, 24 ट्रेनें और 12 विमान लेट हुए। तेजस एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची। वापसी में ट्रेन दोपहर साढ़े तीन बजे के बजाय पांच घंटे की देरी से रवाना की जा सकी। दिल्ली से आने वाली 12004 शताब्दी एक्सप्रेस सात घंटे, 12566 बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 7.10 घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 12.41 घंटे लेट रही। ट्रेन 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट 9.38 घंटे, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस 6.04 घंटे, 12226 कैफियात एक्सप्रेस 6.30 घंटे, 15734 फरक्का एक्सप्रेस 7.48 घंटे, 15566 वैशाली एक्सप्रेस 7.11 घंटे और 12230 लखनऊ मेल दो घंटे लेट रही।
बसों से सफर करने वाले भी हुए परेशान
घने कोहरे के बीच लखनऊ से दिल्ली व पश्चिमी यूपी आने-जाने वाली बसों का संचालन बाधित रहा। दिल्ली से 12 बसें चार घंटे की देरी से पहुंचीं। पश्चिमी यूपी के जिलों से आने वाली बसें भी तीन से चार घंटे लेट रहीं। रोडवेज के मुताबिक 80 से अधिक बसों का संचालन कोहरे से बाधित रहा। इनमें सफर करने वाले यात्री काफी परेशान हुए।
नहीं थमी उड़ानों की लेटलतीफी
कोहरे में पटना से इंडिगो की उड़ान 6ई-925 चालीस मिनट लेट पहुंची। मस्कट से आने वाला विमान ओवी-705 एक घंटे, दिल्ली से इंडिगो की उड़ान 6ई-2107 सवा घंटे लेट रही। मुंबई जाने वाला विमान क्यूपी-1526 पौन घंटे, दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-6026 एक घंटे, हैदराबाद की उड़ान 6ई-523 पचास मिनट, कोलकाता की उड़ान 6ई-505 पैंतीस मिनट लेट रही। रियाद के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आइएक्स-189 सवा घंटे देरी से उड़न भर सका।
विज्ञापन
स्टेशनों पर ठिठुरते नजर आए यात्री
ट्रेनों की लेटलतीफी के बीच यात्री चारबाग, जंक्शन पर ठिठुरते नजर आए। चारबाग के प्रतीक्षालय और विश्रामालय फुल हो गए। एसी वेटिंग लाउंज भरे रहे। ट्रेनों की जनरल व स्लीपर बोगियों में सरसराती हवाओं ने सफर मुहाल किया। नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर ट्रेनों की स्थिति लगातार बदलने से यात्री परेशान होते रहे। उधर, उड़ानें लेट होने से अमौसी एयरपोर्ट पर भी यात्री चिंतित दिखे।