फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flyover at riverbank of gomati for green coridor

गोमती किनारे ग्रीन कॉरिडोर के लिए नए फ्लाईओवर बनाने की तैयारी

Tue, 06 Apr 2021 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
flyover at riverbank of gomati for green coridor
लखनऊ। गोमती किनारे चार लेन के ग्रीन कॉरिडोर में समतामूलक चौराहे पर नए फ्लाईओवर का निर्माण कराना होगा। वहीं, अंबेडकर पार्क और पिपराघाट पुल को आरओबी से जोड़ना पड़ेगा। ट्रैफिक सुगमता से चले, इसके लिए शहीद पथ के ऊपर भी स्टेडियम और गोमतीनगर विस्तार के बीच फ्लाईओवर या ग्रेड सेपरेटर बनाने की जरूरत होगी।
विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर के फेज-1 में शहीद पथ से आईआईएम के बीच निर्माण के लिए संयुक्त टीम ने सोमवार को शहीद पथ से सर्वे शुरू किया। यहां गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-7 की तरफ अभी बंधा नहीं बना है, इसे बनाना होगा। वहीं, नदी के दोनों ओर लामार्ट कॉलेज, अंबेडकर पार्क तक बंधा रोड को लिंक करना होगा। अंबेडकर पार्क की वजह से कुछ भाग में यहां बंधा रोड बनाई गई है। वहीं, पुलिस चौकी जैसे अतिक्रमण हटाने जरूरी होंगे।
विज्ञापन

समतामूलक चौराहा पर बढ़ेगा ट्रैफिक
सर्वे टीम का मानना है कि ग्रीन कॉरिडोर बनने के बाद सबसे अधिक ट्रैफिक समतामूलक चौराहे पर बढ़ेगा। ऐसे में यहां फ्लाईओवर या ग्रेड सेपरेटर बनाना ही होगा। हालांकि, सांसद राजनाथ सिंह के प्रस्ताव पर फ्लाईओवर के निर्माण को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सीआरएफ निधि से सहमति दे चुके हैं। एलडीए इसे लेकर पीडब्ल्यूडी से वार्ता करेगा। सेतु निगम को यह प्रोजेक्ट बनाना प्रस्तावित है। वहीं, पिपराघाट के बाद अभी रेलवे अंडरपास से ट्रैफिक गुजर रहा है। यहां अधूरी बनी बंधा रोड को पिपराघाट पुल पर आरओबी बनाकर ही जोड़ा जा सकता है। सर्वे टीम में एलडीए से अधिशासी अभियंता अजय पंवार, तहसीलदार मो. असलम, सहायक अभियंता केपी गुप्ता, सेतु निगम से उप परियोजना प्रबंधक रोहन कुमार, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी अनिल यादव, जेबी सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई डीएन मौर्या, निलेश शुक्ला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना की जमीन बनेगी प्रोजेक्ट में बाधा
गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-7 के पास ग्रीन कॉरिडोर के बीच में एक जगह सेना की जमीन आ रही है। यह प्रोजेक्ट के लिए मुश्किल करेगी। वीसी के निर्देश पर अब इस जमीन के अधिग्रहण के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। लामार्ट कॉलेज की जमीन के लिए प्रयास शुरू करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed