{"_id":"5f2e97e58ebc3e4103683f75","slug":"floods-destroyed-crops-up-government-to-announce-compensation-said-ajay-kumar-lallu","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के कई जिलों में बाढ़ का विकराल रूप, फसलें चौपट, मुआवजा दे सरकार: अजय कुमार लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के कई जिलों में बाढ़ का विकराल रूप, फसलें चौपट, मुआवजा दे सरकार: अजय कुमार लल्लू
Sat, 08 Aug 2020 05:47 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 08 Aug 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बाढ़ दर्जनों जिलों में कहर मचाए हुए है। खेतों में धान और गन्ने की खेती डूब गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि प्रदेश सरकार तत्काल प्रभाव से किसानों को मुआवजा दे ताकि इस विपदा में उनको थोड़ी राहत मिले।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से वे बाढ़ पीड़ितों के बीच घूम रहा हूं। बहराइच से लेकर बलिया तक स्थिति बहुत भयानक है। जगह जगह तटबन्धों की दशा बहुत ही दयनीय हालत में है। उन्होंने कहा कि इससे साफ-साफ सरकार की लापरवाही उजागर होती है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बाढ़ में अपार जन धन की हानि हुई है। सरकार को तत्काल प्रभाव से पीड़ित जनता की मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आज़मगढ़ समेत कई जिलों में गन्ना और धान की फसल डूब गई है। उन्होंने कहा कि कई जिलों में तेज बारिश से भी बहुत नुकसान हुआ है। वहां भी फसलें बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान लगातार कई सालों से प्राकृतिक आपदा और किसान विरोधी सरकारी नीतियों के शिकार हो रहे हैं। उनके जेब में फूटी कौड़ी तक नहीं है। सरकार तत्काल प्रभाव बाढ़ को आपदा घोषित करे और जन-धन की हुई हानि का मुआवजा घोषित करे।