फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flood water receded, boats were removed

Lucknow News: बाढ़ का पानी घटा, हटाई गईं नावें

Sun, 24 Aug 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Flood water receded, boats were removed
इटौंजा क्षेत्र में घट रहा बाढ़ का पानी।
बख्शी का तालाब। इटौंजा क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप अब कम होने लगा है। चंद्रिका देवी मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क से गोमती का पानी शनिवार को पूरी तरह उतर गया। जिसके बाद क्षेत्र में चल रहीं दो नावों को हटा लिया गया है। बाढ़ प्रभावित ग्राम लासा, इकडरिया कला, खुर्द, हीरापुरवा, दुघरा जमखनवा, सुल्तानपुर व बहादुरपुर गांवों के लोगों ने पैदल व वाहनों से आवागमन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तहसीलदार शरद सिंह ने बताया कि इन गांवों में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई फसल का मुआवजा व राहत सहायता उपलब्ध कराने के लिए 12 सौ किसानों के आवेदनों की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य टीम और पशु चिकित्सक की टीम अभी भी मौजूद है। बीकेटी सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर इन गांवों में प्रधान व सचिव के माध्यम से एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। ग्रामीणों के स्वास्थ्य को लेकर टीम अलर्ट पर है। शनिवार 4352 क्लोरीन टैबलेट का वितरण किया गया है।

इटौंजा क्षेत्र में घट रहा बाढ़ का पानी।

इटौंजा क्षेत्र में घट रहा बाढ़ का पानी।

इटौंजा क्षेत्र में घट रहा बाढ़ का पानी।

इटौंजा क्षेत्र में घट रहा बाढ़ का पानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed