कुशीनगर समेत इस शहर के लिए सस्ती उड़ानें जल्द, इन शहरों के लिए भी चल रही है बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी क्रम में उड़ान-3 योजना के तहत छह शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू की जानी हैं। उड़ान-3 के तहत लखनऊ से बरेली के लिए 20 जून से उड़ान शुरू होने के आसार हैं। इसी के बाद कुशीनगर व पंतनगर के लिए उड़ान शुरू होगी।
2500 रुपये में कर सकते हैं एक किमी. की यात्रा
आगरा, अंबाला, किशनगढ़ और सहारनपुर के हवाई सेवा शुरू करने के बाबत एयरलाइन प्रशासन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लगातार संपर्क में है। उड़ान स्कीम के तहत महज 2500 रुपये में एक किलोमीटर तक की हवाई यात्रा कर सकता है।
अमौसी एयरपोर्ट के ओएसडी संजय नारायण का कहना है कि उड़ान स्कीम के तहत फ्लाइटों को लेकर एयरलाइनों की ओर से फिलहाल कोई शिड्यूल नहीं आया है। पर, अमौसी एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है।