फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flights delayed for hours due to bad weather

Lucknow News: फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार

Thu, 07 Dec 2023 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Flights delayed for hours due to bad weather
लखनऊ। विमान से दिल्ली, मुंबई पहुंचने में एक से दो घंटे लगते हैं। हालांकि, खराब मौसम के चलते बुधवार को यात्रियों को इतना ही वक्त अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइटों के इंतजार में गुजारना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए एयर इंडिया की शाम 5:44 बजे की फ्लाइट तीन घंटे और शाम 6:35 की इंडिगो की फ्लाइट डेढ़ घंटे देरी से रवाना हो सकी। मुंबई जाने वाली रात 12:17 बजे की इंडिगो की फ्लाइट दो घंटे सात मिनट और दोपहर 3:15 मिनट की फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट रही। शाम 6:35 बजे दिल्ली होते हुए जयपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट डेढ़ घंटे, अहमदाबाद जाने वाली एयर इंडिया की शाम 5:40 की फ्लाइट ने एक घंटे देरी से उड़ान भरी। दिल्ली से शाम 6:13 की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 38 मिनट और जयपुर की दोपहर 2:23 बजे वाली उड़ान 33 मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन






22 घंटे तक लेट चल रहीं ट्रेनें

कोहरे व खराब मौसम से दानापुर से आंनदविहार जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस 22 घंटे लेट रही। कोलकाता से अमृतसर जाने वाली दुर्गयाना एक्सप्रेस व हावड़ा-अमृतसर मेल करीब चार घंटे, मां बरही देवी धाम प्रतापगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा घंटे, काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस 15 घंटे, नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल करीब सात घंटे, कामाख्या एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन साढ़े तीन घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed