फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flights are costlier than normal

Lucknow News: 60 दिन पहले ही चार गुनी महंगी हो गईं फ्लाइटें, सफर मुहाल

Mon, 25 Aug 2025 11:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:19 AM IST
विज्ञापन
flights are costlier than normal

विज्ञापन
ट्रेनों में रिग्रेट से फीकी हो रही त्यौहार की रौनक
मुंबई की ट्रेनों में एक भी सीट नहीं, दिल्ली की महंगी चेयरकार खाली
18399 रुपये पहुंच गया विमानों का किराया, 27000 पहुंचने की आशंका

लखनऊ। दीपावली पर दिल्ली, मुंबई से लखनऊ आने वालों के लिए सफर का संकट बढ़ता जा रहा है। एक ओर ट्रेनों में रिग्रेट होने से सीटें नहीं बुक हो रही हैं, दूसरी ओर विमानों का किराया करीब दो महीने पहले ही चार गुना तक महंगा हो गया है। जो त्यौहार करीब आने पर सात से आठ गुनी तक महंगी होने की आशंका जताई जा रही है।
20 अक्तूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाना है। ऐसे में दिल्ली व मुंबई में बड़ी संख्या में रहने वाले लखनऊवासियों की वापसी 18 से ही शुरू हो जाएगी। खास बात यह है कि लखनऊ आने के लिए यात्रियों को अभी से पसीने छूटने लगे हैं। उन्हें ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं और विमान का किराया आसमान को छूने लगा है। नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की सीधी उड़ान एआई-2477 का टिकट 4747 रुपये में मिल रहा है। इंडिगो की डायरेक्ट फ्लाइट 6ई-2258 का टिकट 4831 रुपये में उपलब्ध है। जबकि एयर इंडिया व इंडिगो की अन्य उड़ानों के टिकट 72 सौ रुपये तक पहुंचे हैं। आम दिनों में तीन से चार हजार रुपये में टिकट मिल जाते हैं। त्यौहार करीब आने तक यह किराया 12 से 15 हजार रुपये तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


मुंबई की ट्रेनों में रिग्रेट, दिल्ली की महंगी चेयरकार खाली
दीपावली पर मुंबई से लखनऊ आने वाली लगभग सभी ट्रेनों में रिग्रेट चल रहा है। पुष्पक एक्सप्रेस, अवध, कुशीनगर, एलटीटी सीतापुर, एलटीटी गोरखपुर आदि ट्रेनों की स्लीपर से लेकर एसी बोगियों तक में रिग्रेट चल रहा है, जिससे यात्रियों को वेटिंग टिकट भी नहीं मिल पा रहे हैं। दूसरी ओर दिल्ली से लखनऊ आने वाली चेयरकार ट्रेनों में सीटें खाली हैं, लेकिन उनका किराया महंगा है। दिल्ली से आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 702 तक सीटें खाली हैं। तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में 388 सीटें, शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में 289 तक सीटें रिक्त हैं। जबकि एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल जैसी रेगुलर ट्रेनों में रिग्रेट चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार गुनी महंगी हुईं उड़ानें
ऐसे ही मुंबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स-1219 का टिकट 16241 रुपये में मिल रहा है। इंडिगो की डायरेक्ट उड़ान 6ई-5379 का टिकट 18399 रुपये पहुंच गया है। जबकि आम दिनों में पांच हजार रुपये में टिकट मिल जाता है। इतना ही नहीं बंगलुरु से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस आईएक्स-1230 का टिकट 17930 रुपये पहुंच गया है। इंडिगो की 6ई-451 का टिकट 17333 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed