फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flight from Lucknow to Mumbai diverted to Hyderabad due to tremors

UP News: मुंबई जा रहे विमान की आधे रास्ते करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिग, सहम गए थे यात्री; ये रही वजह

Thu, 03 Jul 2025 08:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Jul 2025 08:00 PM IST
सार

लखनऊ से मुंबई जा रहे विमान में थरथराहट के कारण उसे हैदराबाद डायवर्ट किया गया। हैदराबाद एयरपोर्ट पर देर रात तक गहन तकनीकी जांच के बाद मुंबई भेजा गया। 

विज्ञापन
Flight from Lucknow to Mumbai diverted to Hyderabad due to tremors
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरकर मुंबई जा रहे विमान में तकनीकी गड़बड़ी के चलते बुधवार रात उसे हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। जहां विमान की गहन जांच हुई। कोई गड़बड़ी न मिलने पर विमान को सुबह तीन बजे मुंबई के लिए रवाना किया गया। सूत्र बताते हैं कि विमान में थरथराहट पैदा होने पर उसे डायवर्ट किया गया था।

विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-5058 बुधवार रात 9:58 बजे रवाना हुई। विमान को रात 12:15 बजे मुंबई पहुंचना था। बीच रास्ते विमान में तकनीकी गड़बड़ी महसूस की गई। सूत्र बताते हैं कि विमान में थरथराहट पैदा हुई, जो सामान्य नहीं लग रही थी। 

विज्ञापन

एयरलाइन से जुड़े अफसर कुछ भी बोलने से बचते रहे

विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से संपर्क किया। इसके बाद हैदराबाद एयरपोर्ट पर रात 1:30 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मिली। जांच पड़ताल के बाद सुबह 3:05 बजे विमान को मुंबई के लिए रवाना किया गया। फ्लाइट सुबह 4:23 बजे मुंबई पहुंची। इस मामले में एयरलाइन से जुड़े अफसर कुछ भी बोलने से बचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान हुए यात्री

विमान में सवार लखनऊ से मुंबई जाने वाले यात्री पूरी रात विमान में ही रहे। यात्री चार घंटे की देरी से सुबह मुंबई पहुंचे। इससे उन्हें असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed