{"_id":"69b112efe19a960b5802d3ed","slug":"flight-from-hyderabad-could-not-land-in-lucknow-due-to-fog-had-to-be-diverted-to-delhi-several-flights-delayed-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: धुंध के कारण हैदराबाद से आई फ्लाइट लखनऊ नहीं उतर सकी, दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा; कई उड़ानें घंटों लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: धुंध के कारण हैदराबाद से आई फ्लाइट लखनऊ नहीं उतर सकी, दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा; कई उड़ानें घंटों लेट
Wed, 11 Mar 2026 12:30 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:30 PM IST
सार
सुबह से धुंध के कारण हैदराबाद से आई फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। वहीं कई उड़ानें घंटों देरी से रवाना हुईं। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहीं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह से छाई धुंध के कारण विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। सुबह हैदराबाद से लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। उसे दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। यही नहीं सुबह लखनऊ से जाने वाली कई उड़ानें घंटों देरी से रवाना हुईं। वहीं ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण खाड़ी देशों को आने-जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बुधवार को भी रद्द कर दी गईं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि सुबह से छाई धुंध की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर दृश्यता कम रही। इस कारण हैदराबाद से सुबह 8:05 बजे लखनऊ पहुंची इंडिगो की उड़ान (6ई 608) लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। लो विजिबिलिटी के कारण एटीसी से विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। बाद में उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं सुबह 6:10 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 2108) करीब 1 घंटा देरी से और सुबह 6:15 बजे दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 897) 9:05 बजे रवाना हुई। इसी तरह लखनऊ से सुबह 8:45 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 325) सवा घंटे बाद 10 बजे उड़ान भर सकी।
विज्ञापन
उधर, ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण अबूधाबी से सुबह 6:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (6ई 1416) को रद्द कर दिया गया। इसी तरह शारजाह से सुबह 7:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1424) रद्द कर दी गई।
इसके अलावा दम्माम से शाम 8 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6 ई 98) भी रद्द हुई। साथ ही लखनऊ से शाम को 8:35 बजे अबूधाबी जाने वाली इंडिगो की (उड़ान 6ई 1415) रद्द कर दी गई। इसी तरह रात 9 बजे दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 97) और रात 10 बजे शारजाह जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1423) भी रद्द कर दी गई।