{"_id":"6984810f5ed11b734c0259e3","slug":"flight-diverted-to-lko-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1591553-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दृश्यता कम होने के चलते नहीं लैंड हो सकी वाराणसी में माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की उड़ान बृहस्पतिवार सुबह दृश्यता कम होने के चलते लैंड नहीं हो सकी। विमान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। जहां से दो घंटे बाद मौसम सामान्य होने पर रवाना कर दिया गया।
मामला इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-6741 का है। दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की यह नॉन शेड्यूल घरेलू उड़ान है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वाराणसी का मौसम अचानक खराब हो गया।
विज्ञापन
दृश्यता कम होने के चलते उड़ानों की लैंडिंग में दिक्कतें आने लगीं। इसके चलते दिल्ली से सुबह 6:30 बजे वाराणसी पहुंची इंडिगो की यह उडान लखनऊ एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दी गई। यह उडान लखनऊ एयरपोर्ट पर सुबह करीब 6:50 बजे उतरी। विमान में 220 यात्री सवार थे। वाराणसी का मौसम सही होने पर दो घंटे बाद विमान को लखनऊ एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए सुबह 9:47 बजे रवाना कर दिया गया। विमान में सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन