फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flight and trains delayed due to fog in Lucknow.

Lucknow News: कोहरे के चलते लेटलतीफी का शिकार हुईं ट्रेनें व विमान

Sat, 31 Dec 2022 12:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 12:28 PM IST
सार

ठंड और कोहरे के कारण ट्रेनें और विमान लेटलतीफी का शिकार बने हुए हैं जिससे कि यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
flight and trains delayed due to fog in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कोहरे के चलते ट्रेनों व विमानों की लेटलतीफी बनी हुई है। शुक्रवार को भी दर्जनभर ट्रेनें व विमान देरी का शिकार हुए, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मुंबई से आने वाली गोएयर की फ्लाइट एक घंटे की देरी से पहुंची। वहीं जयपुर से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 45 मिनट देरी से पहुंची। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2427 45 मिनट की देरी से आई, जबकि एयर इंडिया की दुबई से लखनऊ की फ्लाइट 75 मिनट लेट लैंड हो सकी। इंडिगो की दिल्ली से लखनऊ आने वाली उड़ान 6ई-2376 सवा घंटे लेट रही।
विज्ञापन


लखनऊ से प्रयागराज की इंडिगो की उड़ान 6ई-7935 दो घंटे तथा गोएयर की लखनऊ से मुंबई जाने वाली उड़ान एक घंटे की देरी से तथा अमौसी एयरपोर्ट से आगरा जाने वाली फ्लाइट पौन घंटे देरी से टेकऑफ कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ा। राप्ती गंगा एक्सप्रेस 13.30 घंटे की देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस 6.30 घंटे लेट पहुंची तो यात्रियों का गुस्सा सोशल मीडिया साइट्स पर फूटा।


ऐसे ही वीआइपी ट्रेन एसी एक्सप्रेस 4.30 घंटे लेट पहुंची तथा चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट 5.30 घंटे लेट रही तथा गंगा-सतलज एक्सप्रेस 7.30 घंटे, पंजाब मेल चार घंटे एवं हिमगिरी एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed