फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flight and train services disrupted due to rain

Lucknow News: बारिश से विमान और ट्रेन सेवाएं बेपटरी

Tue, 05 Aug 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Flight and train services disrupted due to rain

विज्ञापन


लखनऊ। लगातार हो रही बारिश का असर ट्रेनों और विमानों के संचालन पर भी पड़ा है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली 12419 गोमती एक्सप्रेस सोमवार को करीब चार घंटे की देरी से पहुंची। अन्य कई ट्रेनें भी लेट हुईं।

15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब सवा घंटे, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस करीब दो घंटे, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, 12565 बिहार सप्तक्रांति करीब सवा घंटे की देरी का शिकार हुई। 02569 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली स्पेशल तीन घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल पांच घंटे, 12420 गोमती एक्सप्रेस करीब सवा घंटे, 12572 हमसफर एक्सप्रेस एक घंटे, 12566 बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी का शिकार हुई।
विज्ञापन


इधर, सोमवार को पुणे से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 338 करीब पौने दो घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली से एअर इंडिया का विमान एआई 2477 और शारजाह से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 1424 करीब आधे घंटे देरी से पहुंचा। पटना से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 925 करीब 40 मिनट की देरी से पहुंचा। अमौसी एयरपोर्ट से जाने वाले विमानों में एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1235 करीब आधा घंटा देरी से उड़ पाया। दुबई जाने वाला एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 193 एक घंटे, दिल्ली जाने वाला एआई 2500 करीब सवा घंटे, दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान 6ई 2111 करीब एक घंटे देरी से रवाना हो सका। कई अन्य विमान भी लेट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed