फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Flaws in cleanliness system, agency fined Rs 5 lakh

Lucknow News: सफाई व्यवस्था में खामी, एजेंसी पर लगाया पांच लाख का जुर्माना

Wed, 30 Jul 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Flaws in cleanliness system, agency fined Rs 5 lakh
जोन सात में निरीक्षण करते नगर आयुक्त। 

विज्ञापन
लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंगलवार को जोन सात का निरीक्षण किया। डोर टू डोर कलेक्शन व फील्ड स्टाफ की उपस्थिति की भी पड़ताल की। इस दौरान सफाई एजेंसी लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

नगर आयुक्त को लवकुश नगर में निरीक्षण के दौरान पड़ाव घर पर कूड़ा दिखा, जिसे उन्होंने तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद आम्रपाली चौराहा एवं वक्फ मार्केट में सफाई की आवृत्ति बढ़ाने को कहा। इस्माइलगंज चौकी के पास भी कूड़ा जमा मिला। इस पर उन्होंने तत्काल सफाई व डोर-टू-डोर प्रणाली की समीक्षा के निर्देश दिए। सुषमा हॉस्पिटल से हाईकोर्ट होकर कमता चौराहा सर्विस लेन की स्थिति पर विशेष फोकस करने को कहा।
विज्ञापन


सुरेंद्रनगर में नागरिकों से संवाद किया, जिसमें यह बात सामने आई कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की गाड़ियां समय से नहीं पहुंच रही हैं। कमता मुख्य मार्ग, इस्माइलगंज सेकंड (गहमरकुंज), सिल्वर लाइन अपार्टमेंट आदि के आसपास भी निरीक्षण किया। जोन सात के कई क्षेत्रों में कमियां मिलने पर एलएसए पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही सेवा गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed