फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flat will be available in 6 lakh in lucknow

बड़ी खबरः सिर्फ 6 लाख रुपए में मिलेगा अपना घर

Mon, 25 Jan 2016 12:24 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
flat will be available in 6 lakh in lucknow

आवास विकास परिषद इसी महीने ईडब्ल्यूएस और एलआईजी 3300 फ्लैटों की योजना लॉन्च करेगी। ये फ्लैट वृंदावन योजना के सेक्टर 13 व 19 में होंगे। खास बात है कि ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के लिए परिषद ने आय प्रमाण पत्र दाखिल करने की बाध्यता खत्म कर दी है।

विज्ञापन


यही नहीं फ्लैट 12 से 15 साल के आसान किस्तों में दिए जाएंगे। आवेदक अपने बजट के हिसाब से रजिस्ट्रेशन करा सकेगा। योजना में पंजीकरण इसी महीने शुरू होगा। एक-दो दिन में तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। ईडब्ल्यूएस मकान 6 लाख रुपये में मिलेंगे।
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में आवास विकास परिषद ने ईडब्ल्यूएस के बहुत कम फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला था। सिर्फ अवध विहार योजना में 360 फ्लैट की योजना ही शुरू हुई थी। इस बार यह संख्या करीब दस गुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना में कोई भी ले सकेगा अपना मकान

flat will be available in 6 lakh in lucknow

पहले यह शर्त थी कि सिर्फ वही व्यक्ति रजिस्ट्रेशन करा सकता है, जिसकी सालाना आय एक लाख रुपये तक ही हो। इस बार ऐसी कोई शर्त नहीं होगी। कोई भी व्यक्ति, जिसके पास आवास विकास परिषद योजना के पहले से आवंटित कोई मकान या भूखंड नहीं है, वह इसके वह आवेदन करने के लिए पात्र होगा।

आवास विकास के प्रोजेक्ट इंजीनियर आरसी सिंह ने बताया कि योजना स्ववित्तपोषित आधार पर बनाई गई है। आय सीमा की शर्त नहीं होगी। आवास विकास परिषद जो नई योजना शुरू कर रही है, इसमें फ्लैट पहले से काफी सस्ते हैं। गत वर्ष दिसंबर में परिषद ने अवध विहार योजना में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 370 फ्लैटों के लिए पंजीकरण खोला था।

इसमें फ्लैट की सबसे कम कीमत तृतीय तल पर 8.70 लाख रुपये थी। इतना ही नहीं जी प्लस थ्री योजना के इन फ्लैटों में भूतल की कीमत 10.90 लाख और दूसरे तल की 8.90 लाख रुपये थी। इनका पंजीकरण इसी महीने सात जनवरी को समाप्त हो गया है। यह जरूर है कि इस बार केफ्लैट का एरिया पहले से करीब आठ से नौ वर्ग मीटर कम है।

नहीं लेना पड़ेगा बैंक कर्ज

flat will be available in 6 lakh in lucknow

स्ववित्तपोषित योजना के बाद भी आवंटी को एक साथ पैसा अदा नहीं करना होगा। प्रोजेक्ट इंजीनियर आरसी सिंह के मुताबिक इस योजना में 12 से 15 साल की किस्त रखी जाएगी। इससे आवंटियों को बैंक कर्ज नहीं लेना पड़ेगा और वे हर महीने किस्त देकर अपना पैसा अदा कर सकेंगे।

ईडब्ल्यूएस और एलआईजी के फ्लैटों की योजना उन लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक होगी जो इस श्रेणी में आय सीमा की शर्त के कारण अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाते थे। फाइल आवास आयुक्त को भेज दी गई है। इसी महीने पंजीकरण खोल दिया जाएगा।
आरपी सिंह, सचिव आवास विकास परिषद

2300 फ्लैटों का भी शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

flat will be available in 6 lakh in lucknow

आवास विकास परिषद इसी महीने करीब 2300 समाजवादी योजना के फ्लैटों के लिए भी गणतंत्र दिवस पर पंजीकरण खोलेगी। इसकी पूरी तैयारी हो गई। हालांकि इसमें कुछ देर भी हो सकती है, लेकिन पंजीकरण इसी महीने शुरू होगा।

आवास विकास परिषद के उप आवास आयुक्त वीके सिंह का कहना है कि समाजवादी योजना के फ्लैट वृंदावन योजना, अवध विहार योजना और आम्रपाली योजना में बनाए जाएंगे। वन बीएचके और टू बीएचके के फ्लैटों की कीमत करीब 13 से 24 लाख रुपये के बीच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed