फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five years old child's dead body found in a pond in Amethi.

Amethi: चार दिन से लापता बालक का संदिग्ध हालत में तालाब से मिला शव, घर के बाहर खेलते हुए हो गया था गायब

Wed, 25 Sep 2024 11:21 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी सिटी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी सिटी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 25 Sep 2024 11:21 AM IST
सार

अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेलते समय गायब हुए बच्चे का शव एक तालाब में संदिग्ध हालत में मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Five years old child's dead body found in a pond in Amethi.
मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी सिटी के जामो थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व लापता हुए एक मासूम का शव देर रात संदिग्ध हालत में तालाब से बरामद हुआ है। घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जामो थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ गाड़ीपार गांव निवासी पवन का बेटा विकास (05) 20 सितंबर शाम करीब 4 बजे घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया। काफी देर बाद भी जब विकास नहीं मिला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।

विज्ञापन


बालक का पता नहीं चलने पर 21 सितम्बर को गुमशुदगी दर्ज करायी गयी। मंगलवार देर शाम कुछ ग्रामीण जब तालाब की तरफ गए थे तो उन्हें एक बच्चे का शव दिखाई पड़ा जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त विकास के रूप में की। शव मिलते ही परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महिला बैंक अधिकारी की दफ्तर में संदिग्ध हालात में मौत, बीमारी के कारण तीन दिन के अवकाश से लौटी थी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दवाइयों का ओवरडोज लेकर छात्र ने पोस्ट किया वीडियो, चार मिनट में पहुंची पुलिस ने बचाई जान


एसपी अनूप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की है। बच्चे की मौत के बाद गांव में अलग अलग चर्चाएं है लेकिन कोई खुलकर बोलने को तैयार नही है। एसएचओ विनोद सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed