फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five war rooms have been created, data has to be fed every day

Lucknow News: बनाए गए पांच वार रूम, हर दिन फीड करना है डाटा

Wed, 26 Nov 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Five war rooms have been created, data has to be fed every day
चुनाव आयोग करा रहा एसआईआर।
लखनऊ। एसआईआर प्रक्रिया में किसी तरह की कोई खामी या लापरवाही न हो, इसके लिए पांच वार रूम बनाए गए हैं। जहां रोजाना विधानसभा क्षेत्रवार भरवाए गए एसआईआर फॉर्म का डाटा ऑनलाइन फीड किया जा रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, 4 दिसंबर तक प्रत्येक मतदाता से एसआईआर फॉर्म भरवाकर उसका डाटा फीड करना है। महज आठ दिन बचे हैं, इसलिए अफसरों ने निगरानी तेज कर दी है। डीएम विशाख जी ने पांच वार रूम पिक्चर गैलरी हुसैनाबाद, शिया पीजी कॉलेज खदरा, आईईटी जानकीपुरम, आईटीआई अलीगंज और विकास भवन बीआरसी में बनवाए हैं। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र से एसआईआर फॉर्म का जो डाटा रोजाना आ रहा है, उसे वार रूम में मौजूद कर्मचारी तुरंत फीड कर रहे हैं। डीएम प्रत्येक दिन की समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जो मतदाता बचे हैं, वे फॉर्म भरें, दिक्कत आए तो कॉल करें
डीएम विशाख जी ने मतदाताओं से अपील की है कि यदि किसी का एसआईआर फॉर्म अब तक नहीं भरा है, वह तुरंत भरकर बीएलओ को दें। अगर किसी को फॉर्म नहीं मिला है या फिर बीएलओ से भी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे लोग 0522-1950 नंबर पर संपर्क करें। यहां से उसे पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिसीविंग कॉपी जरूर लें
फॉर्म दो पेज का है। दोनों पेज मतदाताओं को भरना है। एक पेज बीएलओ देना है, जबकि एक पेज रिसीविंग के तौर पर अपने पास रखना है। इसमें बीएलओ के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं। अगर कोई बीएलओ रिसीविंग नहीं देता है, तो तुरंत उनसे मांग करें। तब भी न मिले तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed