फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five thousand kilograms of spoiled sweets seized in Lucknow ghee and khoya also found to be spoiled

UP: सड़ी मिठाई से दिवाली पर मुंह मीठा कराने की थी तैयारी, पांच हजार किलो मिठाइयां जब्त; घी व खोवा भी मिला खराब

Thu, 16 Oct 2025 07:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Oct 2025 07:57 PM IST
सार

राजधानी में सड़ी मिठाई से दिवाली पर मुंह मीठा कराने की व्यापारी की पूरी तैयारी थी। इससे लोगों की सेहत को बड़ा खतरा था। पांच हजार किलो मिठाइयां जब्त की गई हैं। घी और खोवा भी खराब मिला। कारोबारी को नोटिस देकर केस दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
Five thousand kilograms of spoiled sweets seized in Lucknow ghee and khoya also found to be spoiled
मिठाई की दुकान पर चेकिंग (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ के राजेंद्र नगर में एक खाद्य कारोबारी ने दिवाली व भैया दूज पर खपाने के लिए बड़े पैमाने पर मिठाइयां स्टोर कर रखी थीं। ये मिठाइयां खराब हो चुकी थीं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार को कारखाने पर छापा मारा और पांच हजार किलो खराब मिठाइयां जब्त कीं। जांच के बाद मिठाइयां नष्ट कर दी गईं। कारखाने में ताला जड़ दिया। कारोबारी को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


सहायक खाद्य आयुक्त विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर में विजय कुमार नामक कारोबारी ने बड़े पैमाने पर मिठाइयां स्टोर की हैं। कारखाने पर छापा मारा गया तो वहां से मिल्क केक, कलाकंद, पतीसा, डोडा बर्फी समेत कई अन्य प्रकार की मिठाइयां मिलीं। जांच में मिठाइयां खराब पाई गईं। इन्हें मानकों के अनुरूप बनाया भी नहीं गया था। मिठाइयों के नमूने लेने के बाद उसे नष्ट कराया गया। कारोबारी विजय कुमार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है। उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन

दो दिन बाद से होनी थी सप्लाई

एफएसडीए की टीम के मुताबिक, कारोबारी इस मिठाई की सप्लाई कई दुकानों पर करने वाला था। शनिवार से सप्लाई शुरू होनी थी। चूंकि त्योहार वाले दिन मिठाई की मांग सबसे अधिक होती है, इसलिए उसी दौरान ज्यादा से ज्यादा मिठाइयां खपाने की तैयारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

खोवा और घी भी खराब मिला

टीम ने आलमनगर स्थित एक दुकान पर छापा मारा। यहां पर 150 किलो खोवा बरामद किया, जिससे बदबू आ रही थी। खोवा पूरी तरह से सड़ चुका था। वहीं, बेहटा में शमीम ट्रेडर्स से 16 किलो काजू कतली, 64 किलो लिज्जत पापड़, 11 किलो मिक्स अचार, 8.2 किलो कचरी, 3 किलो बिस्किट भी मिला, जो खराब था। 



इन सभी खाद्य सामग्री को भी नष्ट कराया गया। नादरगंज स्थित श्याम उद्योग कारखाने में 223 किलो खराब घी मिला जिसे सीज किया गया। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि कुल 21 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। त्योहार तक अभियान तेजी से चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed