{"_id":"698b968fbfbaeff9ac01cc7d","slug":"five-thousand-kilograms-of-firecrackers-recovered-from-warehouse-fir-against-three-brothers-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1600384-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोदाम से पांच हजार किलो पटाखे बरामद, तीन भाइयों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोदाम से पांच हजार किलो पटाखे बरामद, तीन भाइयों पर एफआईआर
विज्ञापन
सील किया गया गोदाम और रात में निष्क्रिय किए गए पटाखे।
- फोटो : संवाद
लखनऊ। इटौंजा कस्बे में भरी आबादी के बीच बने गोदाम से मंगलवार सुबह पुलिस को करीब पांच हजार किलोग्राम पटाखे बरामद किए। पुलिस ने सुबह से इन पटाखों को गड्ढे खोद कर डिस्पोज करना शुरू किया। रात में इन्हें गड्ढों में ही जलाकर नष्ट किया गया। अवैध भंडारण के मामले में पुलिस ने गोदाम मालिक तीन भाइयों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। छापे के बाद से तीनों भाई भागे हुए हैं।
इटौंजा कस्बा वार्ड नौ निवासी इमरान उसके भाई आदिल और अबरार का नगर चौगवां मोड़ के पास गोदाम है। इस गोदाम में आरोपी भाइयों ने पांच हजार किलो पटाखा जमा कर रखा था। सोमवार रात इटौंजा पुलिस को गोदाम में विस्फोटक होने की सूचना मिली। रात में भी पुलिस ने यहां छापा मारा।
आसपास के मकान कराए गए खाली
छापे के दाैरान एहतियात के तौर पर गोदाम के आसपास बने मकानों को खाली करा लिया। गोदाम से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही रोक दी गई। पटाखे मिलने की जानकारी होने पर आसपास के लोग दहशत में आ गए। सुबह करीब 11 बजे दमकल कर्मियों, बम और डॉग स्क्वायड की मौजूदगी में गोदाम खोला गया। अंदर बोरों और गत्तों में भरे भारी मात्रा में सुतली बम व अन्य खतरनाक पटाखे मिले। बम निरोधक दस्ते ने गोदाम के आसपास भी जांच की।
विज्ञापन
फटे पटाखे तो मच गई भगदड़
पुलिस ने चार मालवाहक पर लादकर पटाखे गांव के बाहर पहुंचाए। दो जेसीबी के जरिये तालाब किनारे आठ बड़े गड्ढे खोदवाकर इन्हें पटाखों को दबाया गया। मिट्टी से गड्ढा पाटने के दौरान कुछ पटाखे फटे तो वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। जिसे जहां जगह मिला, वह भागने लगा। कुछ देर बाद हालात सामान्य होने पर पुलिसकर्मी वापस लौटे। यह काम देर रात तक चला। रात में आग लगाकर पटाखों को जमीन के नीचे ही जला दिया गया।
घनी आबादी में पटाखों का भंडारण, पुलिस थी बेखबर
तीनों भाइयों ने घनी आबादी के बीच अपने गोदाम में भारी मात्रा में पटाखों का भंडारण कर रखा था, मगर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने गोदाम को इस तरह बनाया था कि वह बाहर से चार दुकान दिखें। एडीसीपी नॉर्थ ऋषभ रूढ़वाल के मुताबिक छापेमारी के बाद से तीनों भाई भागे हुए हैं। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं, जो गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
छह माह पहले गुडंबा के बेहटा में हुआ था विस्फोट
घटना स्थल से करीब 25 किमी दूर गुडंबा के बेहटा में छह माह पहले एक घर में पटाखे बनाते समय भीषण विस्फोट हो गया था। हादसा इतना भयानक था कि पूरे ईंट-ईंट बिखर गई थी और कुल चार लोगों की जान गई थी।

सील किया गया गोदाम और रात में निष्क्रिय किए गए पटाखे। - फोटो : संवाद