फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five thieves arrested, goods worth two lakh recovered

Lucknow News: पांच चोर गिरफ्तार, दो लाख का सामान बरामद

Mon, 24 Jul 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 24 Jul 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Five thieves arrested, goods worth two lakh recovered
रायबरेली। भदोखर पुलिस ने रविवार की रात घरों में चोरी करने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इन सभी के पास से चोरी किया गया दो लाख का सामान बरामद हुआ। भदोखर थाना क्षेत्र में रात करीब एक बजे नरौका गांव मोड़ के पास पांच युवक चोरी की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर थानेदार राजेश कुमार सिंह, एम्स चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी करके पांचों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुम्दापुर गांव निवासी महाराथी, चित्रसेन, उमेश, प्रमोद, प्रेमशंकर को गिरफ्तार किया गया है। इन पांचों आरोपियों के पास से 3350 ग्राम गांजा के अलावा चोरी किए गए छह गैस सिलेंडर, तीन जोड़ी चांदी के पायल, सोने की एक कील, 1400 रुपये की नकदी समेत दो लाख का सामान सामान बरामद हुआ। पकड़़े गए आरोपी महारथी के खिलाफ चोरी, गैंगेस्टर अधिनियम, मारपीट, बलवा समेत 21 अपराधिक मुकदमे भदोखर, लालगंज कोतवाली में दर्ज हैं। इसी तरह चित्रसेन के खिलाफ चोरी, एनडीपीएस एक्ट, शस्त्र अधिनियम समेत 13, उमेश के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पकड़े गए अपराधी कलसहा, सैदनपुर, खागीपुर सड़वा, मछेछर, नरौका समेत अन्य गांवों के आसपास रहकर घरों की पहले रेकी करते थे और फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। बारिश के मौसम में यह गिरोह ज्यादा सक्रिय था। चोरी की बढ़ती घटनाओं से क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश था। मछेछर गांव के लोग तो रतजगा करने को मजबूर थे। एसपी बताते हैं कि काफी समय से चोरी गैंग के सदस्यों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed