{"_id":"5f7397f38ebc3e9b7d3fda33","slug":"five-thief-arrested-who-came-to-lucknow-from-sitapur-and-lakhimpur-lucknow-news-lko5426993200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर और लखीमपुर से चोरी करने आते थे लखनऊ, पांच दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर और लखीमपुर से चोरी करने आते थे लखनऊ, पांच दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरोजनीनगर पुलिस ने सोमवार देर रात गश्त के दौरान पांच शातिर वाहन चोरों को दबोच लिया। उनके पास से चोरी के जेवरात और 10 बाइक बरामद हुई हैं। पकड़े गए सभी चोर सीतापुर व लखीमपुर से लखनऊ में वारदात करने आते थे।
डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा के मुताबिक, सरवन नगर से सोमवार रात लखीमपुर निवासी धर्मेंद्र, मो. हनीफ और शाहबान को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी की दस बाइक बरामद हुईं।
पूछताछ में पता चला कि जो बाइक वे चोरी करते हैं, उस बाइक को खरीदने वाले सीतापुर निवासी इंतजार अली और बिहारी हैं। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर आनंद कुमार शाही के मुताबिक, आरोपी लखीमपुर से वाहन चोरी करने के लिए लखनऊ आते थे। बरामद वाहन सरोजनीनगर, बीकेटी और बाराबंकी से चुराए गए थे। इंतजार अली और बिहारी चोरी के वाहनों को पलिया के रास्ते नेपाल में बेचते थे।
विज्ञापन
गिरोह के सरगना धर्मेंद्र के पास से मास्टर चाबी भी मिली हैं जिसका प्रयोग लॉक खोलने के लिए किया जाता था। डीसीपी ने वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया है।