{"_id":"64116c4f63681bbc0b860cad22853201","slug":"five-star-arrangement-for-sp-national-executive-meet-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुझी नहीं दंगों की आग, यहां फाइव स्टार 'समाजवाद'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुझी नहीं दंगों की आग, यहां फाइव स्टार 'समाजवाद'
ब्यूरो/लखनऊ/आगरा
Updated Wed, 11 Sep 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में दंगों के शोले भले ही अभी दहक रहे हों, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार के सभी नेता और मंत्री फाइव स्टार होटलों में एसी का मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा से आ रही खबरों के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शरीक होने पहुंचे सभी नेताओं को फाइव स्टार होटलों में लग्जरी सुविधा दी गई है, मानो कोई जश्न मनाया जा रहा हो।
विज्ञापन
आलम यह है कि यहां के सभी बड़े होटल फुल हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, किसी भी होटल के लग्जरी सुइट या मंहगे कमरों में आम सैलानी के लिए जगह नहीं है। इनमें आईटीसी, मुगल, जेपी जैसे तमाम फाइव स्टार होटल शामिल हैं।
विज्ञापन
सपा के फाइव स्टार समाजवाद की तस्दीक सभी होटलों के बाहर खड़ीं एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां भी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर नेताओं की मांग पर यह व्यवस्था की गई है।