{"_id":"64f9824bf4aba95a12058cb8","slug":"five-policemen-suspended-in-gangster-mujeeb-ahmad-case-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजीब अहमद प्रकरण: कोर्ट के आदेश पर फर्जी ढंग से नाम चढ़वाकर पहुंचा था गैंगस्टर, पांच पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजीब अहमद प्रकरण: कोर्ट के आदेश पर फर्जी ढंग से नाम चढ़वाकर पहुंचा था गैंगस्टर, पांच पुलिसकर्मी निलंबित
Thu, 07 Sep 2023 01:30 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 07 Sep 2023 01:30 PM IST
सार
गैंगस्टर मुजीब अहमद प्रकरण में घोर लापरवाही बरतने के मामले की गाज पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी है। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सलाखों के पीछे गैंगस्टर मुजीब अहमद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोर्ट के तलबी आदेश पर फर्जी ढंग से नाम चढ़वाकर गैंगस्टर कोर्ट पहुंचे गैंगस्टर मुजीब अहमद के मामले में लापरवाह पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक ने राजकीय दायित्व के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 6 सितंबर को थाना कोतवाली नगर में गैंगस्टर मुजीब के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज के आधार पर कोर्ट में पेशी करवाने के मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है जिसमें विधिक कार्रवाई प्रचलित है। प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का बढ़ रहा इंतजार, लखनऊ से दिल्ली तक दौड़ लगा रहे दावेदार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राजभर का दावा- घोसी उप चुनाव में सपा की हार तय, अखिलेश यादव हताश
राजकीय दायित्व के प्रति घोर लापरवाही एवं लोकसेवक के आचरण के सर्वथा प्रतिकूल कृत्य करने के आरोप में प्रथमदृष्टया दोषी पाये जाने पर कुल पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों पर कार्रवाई न्यायालय व जेल प्रशासन के स्तर से की जा रही है।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक गिरजा शंकर द्विवेदी (कोर्ट मोहर्रिर गैंगेस्टर कोर्ट), लल्लन प्रसाद (सेशन लॉकअप ड्यूटी प्रभारी), मो. नशीम (लॉकअप के पास संदिग्ध रूप में मिलने के कारण), हेड कॉन्स्टेबल सुनील त्यागी (लॉकअप ड्यूटी /मोहर्रिर) और डेका अफताफ अली (लॉकअप ड्यूटी मोहर्रिर) शामिल हैं।