फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five police personnel including SP and DSP of Hathras suspended

हाथरस कांड: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, एसपी व डीएसपी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 02 Oct 2020 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Oct 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Five police personnel including SP and DSP of Hathras suspended
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
हाथरस कांड में एक्शन में आई योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम को वहां के पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक, इंसपेक्टर व दो अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद दिए। अभी तक शामली के कप्तान विनीत जायसवाल को हाथरस का नया एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस मामले में पीड़ित परिवार, आरोपी पक्ष व संबंधित पुलिस कर्मियों का पालीग्राफ व नार्को टेस्ट भी कराने का भी आदेश दिए हैं। निलंबित किए जाने वालों में जिले के कप्तान विक्रांत वीर, क्षेत्राधिकारी रामशब्द, इन्सपेक्टर दिनेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक जगवीर सिंह व हेड मोहर्रिर महेश पाल शामिल हैं। इस मामले में हालांकि हाथरस के जिलाधिकारी व कुछ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होने का अंदेशा जताया जा रहा था पर राज्य सरकार ने इस बाबत अभी कोई फैसला नहीं किया है।
विज्ञापन


चूंकि पीड़ित पक्ष, आरोपियों और पुलिसकर्मियों के इस मामले में परस्पर विरोधी बयान हैं और एसआईटी ने इस मुद्दे को भी अपनी जांच रिपोर्ट में उठाया है लिहाजा सच्चाई तक पहुंचने के लिए इन सभी के पालीग्राफ व नार्को टेस्ट कराए जाने केआदेश दिए गए हैं। यह पहली बार है जब मामले की तह तक पहुंचे का लिए इस तरह के परीक्षण कराने का फैसला किया गया। इससे यह तय हो सकेगा कि कौन सच बोल रहा है। परीक्षण की कार्रवाई उच्च अधिकारियों की निगरानी में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed