फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Five percent discount on buying flats of Avas Vikas Parishad.

फ्लैट खरीदने में होगा फायदा: साठ दिन में पैसा देने पर अब पांच प्रतिशत छूट देगा आवास विकास

Sun, 06 Oct 2019 02:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Oct 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
Five percent discount on buying flats of Avas Vikas Parishad.

आवास विकास परिषद उत्तर प्रदेश भर में खाली पड़े हजारों फ्लैट्स को बेचने के लिए विशेष छूट की योजना ला रही है। अब फ्लैट की पूरी कीमत का 60 दिन में भुगतान करने पर पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। परिषद की बुधवार को होने वाली बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव रखा जाएगा।

विज्ञापन


आवास विकास परिषद के प्रदेश भर में करीब नौ हजार फ्लैट खाली पड़े हैं। इनमें तीन हजार फ्लैट तो राजधानी में ही हैं। ये फ्लैट कई साल से बिक नहीं रहे हैं। इसे देखते हुए परिषद विशेष छूट की योजना ला रही है। अभी 60 दिन में एकमुश्त भुगतान करने पर आवंटी को दो प्रतिशत की छूट दी जाती है। इसे बढ़ाकर अब पांच प्रतिशत किया जा रहा है।

विज्ञापन

बोर्ड में आएंगे ये प्रमुख प्रस्ताव

- अवध विहार योजना और वृंदावन योजना को जोड़ने वाले आरओबी की बढ़ी लागत को मंजूरी।
- वृंदावन योजना चार के सेक्टर 18 में कैलाश इन्क्लेव के रुके 352 फ्लैटों का निर्माण कार्य पूरा करने की अनुमति।

- सहायक व अधिशासी अभियंताओं की पदोन्नति के लिए दो वर्ष के नॉन फील्ड जॉब की अनिवार्यता समाप्त करना।
- वृंदावन योजना-1,2, 3 व चार के हितबद्ध किसानों को उनकी अर्जित भूमि के बदले पांच प्रतिशत विकसित जमीन देना एवं 2002 से पहले बने अवैध निर्माण का समायोजन करना।

- अवैध निर्माण सील करने के लिए नियमावली में संशोधन।
- ऑनलाइन बिल्डिंग एप्रूवल सिस्टम लागू करने के लिए मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया व शुल्क में एकरूपता।

बोर्ड बैठक के दौरान कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन

लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद देयों के भुगतान में की जा रही मनमानी को लेकर मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन बोर्ड बैठक के दौरान विरोध-प्रदर्शन करेगी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमणि मिश्रा और महासचिव राजेश दुबे ने का कहना है कि  कई साल से लिपिकीय संवर्ग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देयों का भुगतान नहीं हुआ। इस दौरान कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मृत्यु हो गई। अब उनके आश्रित परेशान हैं। प्रशासन के कई बार आश्वासन देने के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed