योग दिवस के विरोध पर बरसी लाठियां, पांच जख्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग दिवस का विरोध करने रविवार तड़के किसान मंच के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी हजरतगंज स्थित क्लार्क अवध होटल पास पहुंचे थे।
किसान मंच के कार्यकर्ता योग दिवस विरोधी नारेबाजी की। इसी बीच पहुंची पुलिस ने किसान मंच के पदाधिकारियों को पार्क के अंदर नहीं जाने दिया। इसे लेकर दोनों में धक्का मुक्की हुई।
पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को वहां से खदेड़ा। लाठीचार्ज में पांच लोग जख्मी हो गए। जिनका नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया।
किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष शेखर दीक्षित के नेतृत्व में महिलाएं व पुरुष योग दिवस का विरोध करने हजरतगंज स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम सुबह करीब साढ़े छह बजे पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे थे।
इसलिए कर रहे थे विरोध
पुलिस ने स्टेडियम के गेट नंबर दो पर लोगों को रोक लिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में तीखी झड़प बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भीड़ को उग्र होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। कई महिलाएं भी सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई।
लाठी चार्ज में प्रशांत तिवारी, योगेश त्रिपाठी, सर्वेश कुमार, संजय, विवेक समेत कई अन्य कार्यकर्ता जख्मी हो गए। शेखर दीक्षित ने कहा कि बेमौसम बारिश ने किसानों को तबाह कर दिया। परेशान किसान खुदकुशी करने को मजबूर है।
ऐसे हालात में केंद्र सरकार करोड़ों रुपये योग पर खर्च करके पानी फेरने का काम कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा केंद्र सरकार योग दिवस के नाम पर सरकारी धन विज्ञापनों में बहाया है। यहीं पैसा किसानों को मुआवजा देने के काम आ सकता था।